World Test Championship Points Table: टीम इंडिया से आगे निकला पाकिस्तान, किसने किया टॉप पर कब्जा
World Test Championship Points Table: टीम इंडिया से आगे निकला पाकिस्तान, किसने किया टॉप पर कब्जा
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मुकाबले फिर से शुरू होने वाले हैं। पाकिस्तानी टीम जल्द ही बांग्लादेश के दौरे पर जाएगी। जहां डब्ल्यूटीसी के तहत दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। पहला मैच 8 मई से शुरू होगा, जो अब ज्यादा दूर नहीं है। इस बीच आपको एक नजर आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका पर जरूर डालनी चाहिए।
Published : Apr 28, 2026 11:06 am IST, Updated : Apr 28, 2026 11:06 am IST
1/7Image Source : getty
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मुकाबले फिर से शुरू होने वाले हैं। पाकिस्तानी टीम जल्द ही बांग्लादेश के दौरे पर जाएगी। जहां डब्ल्यूटीसी के तहत दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। पहला मैच 8 मई से शुरू होगा, जो अब ज्यादा दूर नहीं है। इस बीच आपको एक नजर आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका पर जरूर डालनी चाहिए। खास बात ये है कि मौजूदा वक्त में पाकिस्तान टीम इंडिया से आगे चल रही है। लेकिन ये कितने दिन रहेगा, ये देखना दिलचस्प होगा।
2/7Image Source : getty
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा अंक तालिका पर नजर डालें तो यहां पर ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया ने आठ मैच खेलकर उसमें से सात जीते हैं और केवल एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम के पास 84 अंक हैं और उसका पीसीटी 87.50 का है। जो बाकी टीमों से काफी ज्यादा है। टीम डब्ल्यूटीसी का खिताब जीत भी चुकी है।
3/7Image Source : getty
न्यूजीलैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। टीम ने अब तक केवल तीन ही मैच खेले हैं और उसमें से दो में जीत दर्ज की है, एक मैच ड्रॉ रहा है। टीम के पास अंक तो केवल 28 ही हैं, लेकिन उसका पीसीअी 77.78 का है। इसलिए टीम दूसरे नंबर पर काबिज है। रैंकिंग का फैसला अंकों से नहीं, बल्कि पीसीटी से होता है।
4/7Image Source : getty
डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में साउथ अफ्रीका की टीम तीसरे नंबर पर है। टीम ने चार मैच खेलकर उसमें से तीन जीते हैं और एक में उसे हार मिली है। टीम के पास 36 अंक हैं, लेकिन अगर पीसीटी की बात की जाए तो वो 75.00 का है, जिससे वो तीसरे नंबर पर है। ये नहीं भूलना चाहिए कि इस वक्त मौजूदा चैंपियन साउथ अफ्रीका ही है, उसने ऑस्ट्रेलिया को हराकर इस आईसीसी खिताब को जीता था।
5/7Image Source : getty
श्रीलंका की टीम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आती है। श्रीलंका ने अब तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत 2 मैच खेलकर एक जीता है और एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। टीम के पास 16 अंक हैं और उसका पीसीटी 66.67 का है। टीम ने टेस्ट में पिछले कुछ वक्त में अच्छे खेल का प्रदर्शन किया है।
6/7Image Source : getty
अब बात पाकिस्तान की बात करते हैं। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में पाकिस्तान की टीम नंबर 5 पर है। उसने अब तक दो टेस्ट खेले हैं। एक में से जीत मिली है और एक में टीम हारी है। इसलिए उसके पास 12 अंक हैं और पीसीटी 50.00 का है। अब ज टीम बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी तो इसमें बदलाव आएगा, जिससे टीम की रैंकिंग भी बदल जाएगी।
7/7Image Source : getty
इसके बाद आता है भारत का नंबर। भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में छठे नंबर पर है। भारत ने 9 मैच खेलकर उसमें से चार जीते हैं और चार में ही उसे हार का भी मुंह देखना पड़ा है। एक मैच ड्रॉ रहा है। भारत के पास 52 अंक हैं, लेकिन उसका पीसीटी केवल 48.15 का है। इसलिए टीम नीचे है। उम्मीद है कि अगली टेस्ट सीरीज में मैच जीतकर टीम टॉप 3 में वापसी करेगी।