WPL में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाली टॉप-5 बल्लेबाज, भारतीय खिलाड़ी टॉप पर
WPL में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाली टॉप-5 बल्लेबाज, भारतीय खिलाड़ी टॉप पर
महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 की शुक्रवार (9 जनवरी) से शुरुआत हो चुकी है। इस टूर्नामेंट में इस वक्त सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड शैफाली वर्मा के नाम है।
Published : Jan 10, 2026 04:19 pm IST, Updated : Jan 10, 2026 04:19 pm IST
1/6Image Source : PTI
महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन की शुरुआत हो चुकी है। सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच को RCB ने 7 विकेट से अपने नाम किया। इस बीच हम आपको बताएंगे कि WPL के इतिहास में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी के नाम है। किस बल्लेबाज ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाए हैं।
2/6Image Source : PTI
महिला प्रीमियर लीग (WPL) इतिहास में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड शेफाली वर्मा के नाम है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेलने वाली शेफाली ने 27 मैचों 49 सिक्स लगाए हैं। वह WPL 2026 में एक और छक्का लगाते ही टूर्नामेंट में 50 छक्के लगाने वाली पहली प्लेयर बनेंगी। उनके नाम इस टूर्नामेंट में 27 मैचों में 865 रन दर्ज हैं।
3/6Image Source : PTI
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष का नाम है। उन्होंने WPL में अभी तक 26 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 20 छक्के लगाए हैं। वह इस टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम का हिस्सा हैं। वह मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करती हुई नजर आती हैं।
4/6Image Source : PTI
ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर ने महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में 25 मैचों में 26 छक्के लगाए हैं। वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। वह आगामी सीजन में भी गुजरात जायंट्स (जीजी) की ओर से खेल रही हैं और साथ ही में उन्हें टीम की कप्तानी भी दी गई है। गार्डनर ने अभी तक 26 मैचों में 579 रन बनाए हैं।
5/6Image Source : PTI
RCB की धाकड़ बल्लेबाज एलिस पेरी WPL में अब तक 25 मैचों में 25 छक्के लगाए हैं, उनका नाम लिस्ट में चौथे नंबर पर है। वह निजी कारणों से WPL 2026 में खेलती हुई नहीं खेलेंगी। आरसीबी ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर पेरी के रिप्लेसमेंट के रूप में सयाली साठघरे को शामिल किया। एलिस पेरी इस टूर्नामेंट में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं।
6/6Image Source : PTI
लिस्ट में पांचवें स्थान पर किरण नवगिरे हैं। उन्होंने 25 मुकाबलों में 24 सिक्स लगाए हैं। नवगिरे यूपी वॉरियर्स का हिस्सा हैं। वह तेज-तर्रार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। इस टूर्नामेंट में उन्होंने अभी तक 26 मैचों में 419 रन बनाए हैं।