यशस्वी जायसवाल बनाम बाबर आजम, 22 टेस्ट मैच के बाद कैसा था दोनों का रिकॉर्ड
यशस्वी जायसवाल बनाम बाबर आजम, 22 टेस्ट मैच के बाद कैसा था दोनों का रिकॉर्ड
टीम इंडिया के बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने जबसे इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा है उसके बाद से उनका लगातार बेहतरीन प्रदर्शन मैदान पर देखने को मिला है, जिसके चलते उनकी तुलना अक्सर कई दूसरे प्लेयर्स के साथ देखने को मिलती रहती है।
Published : Jul 20, 2025 02:21 pm IST, Updated : Jul 20, 2025 02:21 pm IST
1/6Image Source : Getty
यशस्वी जायसवाल ने जबसे टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया है उसके बाद से उन्होंने ओपनिंग में अपनी जगह को पूरी तरह से पक्का कर लिया। अपने अभी तक के छोटे से करियर में यशस्वी ने घर पर ही नहीं बल्कि बाहर भी अपने बल्ले का कमाल दिखाया है, जिसमें उनके प्रदर्शन को लेकर कई दिग्गज पूर्व खिलाड़ी भी तारीफ कर चुके हैं। ऐसे में हम आपको यशस्वी जायसवाल जो अब तक 22 टेस्ट मैच मुकाबले खेल चुके हैं उनकी और बाबर आजम की तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें दोनों का 22-22 टेस्ट मैच के बाद कैसा रिकॉर्ड था।
2/6Image Source : Getty
यशस्वी जायसवाल ने जहां अभी तक 22 टेस्ट मैच खेले हैं, तो वहीं बाबर आजम 59 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। यशस्वी जायसवाल ने 22 टेस्ट मैचों की 42 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 50.78 के औसत से 2031 रन बनाए हैं। वहीं बाबर आजम का 22 टेस्ट मैच के बाद रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 42 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 36.21 के औसत से 1340 रन बनाए थे।
3/6Image Source : Getty
यशस्वी जायसवाल 22 टेस्ट मैचों में 5 शतकीय और 11 अर्धशतकीय पारियां खेलने में कामयाब हुए हैं। वहीं बाबर आजम को लेकर बात की जाए तो उनके नाम 22 टेस्ट मैच में 2 शतकीय और 11 अर्धशतकीय पारियां दर्ज थी।
4/6Image Source : Getty
टेस्ट क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल की गिनती उनके छोटे से करियर में आक्रामक ओपनिंग बल्लेबाजों में की जाती है, जो नई गेंद के खिलाफ शॉट खेलना पसंद करते हैं। यशस्वी का 22 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह 214 रनों का है। वहीं बाबर आजम का 22 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 127 रनों का था।
5/6Image Source : Getty
यशस्वी जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में 22 मुकाबलों के बाद 246 चौके और 40 छक्के लगाने में कामयाब हुए हैं। वहीं बाबर आजम का 22 टेस्ट मैचों में चौके और छक्कों का रिकॉर्ड देखा जाए तो वह 157 चौके और सिर्फ 7 छक्के लगा सके थे।
6/6Image Source : Getty
यशस्वी जायसवाल और बाबर आजम का 22 टेस्ट मैचों के बाद स्ट्राइक रेट देखा जाए तो उसमें साफतौर पर जायसवाल काफी आगे दिखाई देते हैं। यशस्वी जायसवाल का 22 टेस्ट मैचों में स्ट्राइक रेट 66.55 का है तो वहीं बाबर आजम का सिर्फ 52.36 का स्ट्राइक रेट था।