24GB रैम वाले OnePlus 13 पर धांसू ऑफर, Amazon Sale से पहले ही हजारों रुपये हुआ सस्ता
24GB रैम वाले OnePlus 13 पर धांसू ऑफर, Amazon Sale से पहले ही हजारों रुपये हुआ सस्ता
वनप्लस ने अपने 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन की कीमत को हजारों रुपये कम कर दिया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर फोन की कीमत में 5500 रुपये तक की कटौती की गई है।
Published : Sep 05, 2025 06:53 pm IST, Updated : Sep 05, 2025 06:53 pm IST
1/5Image Source : India TV
वनप्लस ने अपने 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन की कीमत को हजारों रुपये कम कर दिया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर फोन की कीमत में 5500 रुपये तक की कटौती की गई है। साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ यह फोन अब हजारों रुपये सस्ता मिलेगा।
2/5Image Source : India TV
OnePlus 13 भारत में तीन स्टोरेज ऑप्शन- 12GB RAM + 256GB, 16GB RAM + 512GB और 24GB RAM + 1TB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 72,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 76,999 रुपये और 89,999 रुपये में आते हैं। यह फोन Midnight Ocean, Arctic Dawn और Black Eclipse कलर ऑप्शन में आता है।
3/5Image Source : India TV
Amazon पर यह फोन 69,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 2,500 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। वनप्लस का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन 6.88 इंच के QHD+ ProXDR डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
4/5Image Source : India TV
OnePlus 13 5G में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 16GB रैम के साथ 1TB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है। इसमें 6000mAh की दमदार बैटरी के साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। फोन में 50W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।
5/5Image Source : India TV
OnePlus 13 में IP68, IP69 रेटिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन पानी में डूबने से भी खराब नहीं होगा। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है।