Vlogging करने के लिए 25000 रुपये से कम में ये हैं 5 सबसे बेहतर फोन
Vlogging करने के लिए 25000 रुपये से कम में ये हैं 5 सबसे बेहतर फोन
अगर, आप अपने स्मार्टफोन से Vlogging करना चाहते हैं और 25000 रुपये तक का बजट है तो हाल में लॉन्च हुए इन 5 फोन को खरीद सकते हैं। ये बेहतर कैमरा के साथ-साथ जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ आते हैं।
Published : Aug 17, 2025 06:45 pm IST, Updated : Aug 17, 2025 06:45 pm IST
1/5Image Source : Realme
Realme 15 को हाल ही में 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। फोन की खरीद पर आपको 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा। यह फोन 12GB रैम, 7,000mAh की दमदार बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसमें 50MP का मेन और 50MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। यही नहीं यह फोन IP66, IP68 और IP69 रेटेड हैं, जिसकी वजह से फोन पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होता है।
2/5Image Source : India TV
Nothing Phone 3a की कीमत 24,999 रुपये है। यह फोन 5000 mAh की बैटरी, Qualcomm 7s Gen 3 प्रोसेसर, 8GB रैम, 256GB स्टोरेज समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। इसके बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP के दो कैमरे बैक में मिलते हैं। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा।
3/5Image Source : Redmi
Redmi Note 14 Pro में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। इस फोन की कीमत भी 22,999 रुपये है। फोन में 3D कर्व् AMOLED स्क्रीन मिलती है। इसके अलावा यह फोन MediaTek Dimensity 7300 Ultra चिपसेट, 50MP के ट्रिपल कैमरा सेटअप और 5500mAh की बैटरी के साथ आता है।
4/5Image Source : Motorola
Motorola Edge 60 Fusion में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। इस फोन की कीमत 22,999 रुपये है। फोन में बड़ी pOLED कर्व्ड स्क्रीन मिलती है। इसके अलावा यह फोन MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट, 50MP के ट्रिपल कैमरा सेटअप और 5200mAh की बैटरी के साथ आता है।
5/5Image Source : Vivo
Vivo T4 5G में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। इस फोन की कीमत 21,999 रुपये है। फोन में 3D AMOLED स्क्रीन मिलती है। इसके अलावा यह फोन Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट, 50MP के डुअल कैमरा सेटअप और 7300mAh की बैटरी के साथ आता है।