32 इंच की कीमत में मिल रहा 53 इंच वाला Smart LED TV, फ्लिपकार्ट पर तगड़ा ऑफर
32 इंच की कीमत में मिल रहा 53 इंच वाला Smart LED TV, फ्लिपकार्ट पर तगड़ा ऑफर
55 इंच के Smart LED TV को सस्ते में खरीदने का सही मौका है। अगले साल से स्मार्ट टीवी समेत इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की कीमत में इजाफा देखने को मिल सकता है। फ्लिपकार्ट पर 55 इंच वाला स्मार्ट टीवी 32 इंच वाली कीमत में खरीदा जा सकता है।
Published : Dec 26, 2025 03:45 pm IST, Updated : Dec 26, 2025 03:45 pm IST
1/5Image Source : Unsplash
55 इंच के Smart LED TV को सस्ते में खरीदने का सही मौका है। अगले साल से स्मार्ट टीवी समेत इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की कीमत में इजाफा देखने को मिल सकता है। फ्लिपकार्ट पर 55 इंच वाला स्मार्ट टीवी 32 इंच वाली कीमत में खरीदा जा सकता है। TCL, Realme, Sony, Foxsky जैसे ब्रांड के स्मार्ट टीवी 74% तक डिस्काउंट में खरीदा जा सकता है। बड़ी स्क्रीन वाले इन स्मार्ट टीवी को आप 25,000 रुपये से भी कम प्राइस में घर ला सकते हैं।
2/5Image Source : Sony Bravia
Sony Bravia के 55 इंच स्क्रीन वाले LED Smart TV को 36% सस्ते में बेचा जा रहा है। फ्लिपकार्ट पर यह स्मार्ट टीवी 57,990 रुपये में मिल रहा है। इस स्मार्ट टीवी को 91,900 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 40W का स्पीकर दिया गया है। यह गूगल एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर काम करता है।
3/5Image Source : TCL
TCL का 55 इंच वाले LED Smart TV की कीमत में 64% की कटौती की गई है। टीसीएल का यह स्मार्ट टीवी 32,990 रुपये में मिल रहा है। इसे 93,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इस टीवी की खरीद पर 6,500 रुपये तक और बचाए जा सकते हैं। यह स्मार्ट टीवी 24W के स्पीकर के साथ आता है। कंपनी इस टीवी पर दो साल की वारंटी ऑफर कर रही है।
4/5Image Source : realme techlife
रियलमी टेकलाइफ के 55 इंच वाले QLED स्मार्ट टीवी को महज 27,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्ट टीवी की खरीद पर 57% का डिस्काउंट मिल रहा है। यह स्मार्ट टीवी 65,399 रुपये की प्राइस में लिस्ट किया गया है। इस टीवी की खरीद पर भी 6,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।
5/5Image Source : Foxsky
Foxsky ब्रांड का 55 इंच वाला QLED Ultra HD स्मार्ट टीवी महज 24,999 रुपये में मिल रहा है। इस स्मार्ट टीवी की कीमत में 74% तक की कटौती की गई है। इस स्मार्ट टीवी की कीमत 98,990 रुपये लिस्ट की गई है। यह गूगल एंड्रॉइड टीवी प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इसके अलावा इसमें 30W का स्पीकर दिया गया है।