Published : Dec 24, 2025 09:53 pm IST, Updated : Dec 24, 2025 09:53 pm IST
1/5Image Source : Oppo
7000mAh बैटरी, 50MP वाले Oppo K13 5G की कीमत में भारी कटौती की गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर ओप्पो का यह बजट 5G स्मार्टफोन काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। इन दोनों फोन की खरीद पर हजारों रुपये बचाए जा सकते हैं।
2/5Image Source : Oppo
Oppo K13 5G को 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। अमेजन पर चल रही सेल में ओप्पो का यह फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में लिस्ट किया गया है। यह फोन 18,095 की कीमत में मिल रहा है। इसके अलावा 1,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है।
3/5Image Source : Oppo
ओप्पो के इस फोन को अमेजन से 877 रुपये की शुरुआती EMI में घर ला सकते हैं। यह फोन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज में आता है। इस फोन को प्रिज्म ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 6.67 इंच का बड़ा FHD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
4/5Image Source : Oppo
ओप्पो के इस बजट फोन को Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इसके साथ 8GB रैम और 128GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। ओप्पो के इस फोन की रैम और स्टोरेज को एक्सपेंड किया जा सकता है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करता है।
5/5Image Source : Oppo
Oppo K13 5G के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। यह फोन 50MP के मेन और 2MP के मैक्रो कैमरा के साथ आता है। इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ओप्पो का यह फोन 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है, जिसके साथ 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है।