7400mAh बैटरी, 24GB रैम और दमदार कैमरे के साथ लॉन्च हुआ iQOO 15 Ultra, जानें कीमत
7400mAh बैटरी, 24GB रैम और दमदार कैमरे के साथ लॉन्च हुआ iQOO 15 Ultra, जानें कीमत
Written By: Harshit Harsh@HarshitKHarsh
Published : Feb 04, 2026 11:33 pm IST, Updated : Feb 04, 2026 11:33 pm IST
Image Source : iQOO
iQOO ने एक और धमाकेदार गेमिंग फोन लॉन्च हो गया है। यह फोन 7400mAh की दमदार बैटरी, 24GB रैम समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। इस फ्लैगशिप फोन को सबसे तगड़े प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा फोन में और भी कई दमदार फीचर्स मिलेंगे।
Image Source : iQOO
iQOO 15 Ultra को CNY 5699 (लगभग 74,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह फोन 16GB RAM + 256GB स्टोरेज के शुरुआती वेरिएंट के साथ आता है। इसे 16GB RAM + 512GB, 16GB RAM + 1TB और 24GB RAM + 1TB में खरीदा जा सकता है। इसका टॉप वेरिएंट CNY 7699 (लगभग 1,00,000 रुपये) है।
Image Source : iQOO
चीन में लॉन्च हुआ यह फोन 6 फरवरी को सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें 6.85 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 2K रेजलूशन का सपोर्ट मिलता है। इसका डिस्प्ले 8000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है।
Image Source : iQOO
यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 24GB रैम के साथ आता है। इसमें 1TB तक की स्टोरेज मिलीत है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS पर काम करता है। इसमें 7400mAh की दमदार बैटरी और 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। साथ ही, इसमें 40W वायरलेस चार्जिंग फीचर मिलता है।
Image Source : iQOO
आईकू का यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा मिलता है, जो OIS को सपोर्ट करता है। इसके अलावा 50MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा मिलता है।