Published : Dec 18, 2025 11:24 pm IST, Updated : Dec 18, 2025 11:24 pm IST
1/5Image Source : Boat
देसी ब्रांड Boat ने अपना एक और स्मार्ट रिंग Valour Ring 1 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्ट रिंग लाइटवेट टाइटेनियम फ्रेम, स्क्रेचप्रूफ मटिरियल, हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर और 15 दिन की बैटरी बैकअप के साथ आता है। बोट का यह स्मार्ट रिंग इसके अलावा कई और हेल्थ फीचर्स को सपोर्ट करता है।
2/5Image Source : Boat
बोट का यह नया स्मार्ट रिंग 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसे कार्बन ब्लैक मैट फिनिश कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसे 7 से लेकर 12 की साइज में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्ट रिंग के साथ कंपनी साइजिंग किट भी ऑर कर रही है, जिसकी मदद से यूजर्स घर पर अपनी उंगलियों की साइज मेजर करके ऑर्डर प्लेस कर सके।
3/5Image Source : Boat
Valour Ring 1 को फिटनेस ट्रैकर के तौर पर भी यूज किया जा सकता है। यह स्मार्ट रिंग आपका रियल टाइम हार्ट रेट मॉनिटर कर सकता है। इसके अलावा रिंग का वजन महज 6 ग्राम है, जिसकी वजह से यह भारी नहीं लगेगा। कंपनी का दावा है कि इसमें हाई क्वालिटी टाइटैनियम मटिरियल का यूज किया गया है।
4/5Image Source : Boat
इसके अलावा बोट का यह स्मार्ट रिंग एक्टिविटी ट्रैकर फीचर से भी लैस है। साथ ही, इसमें स्लीप स्टेर एनालिसिस भी दिया गया है। इस स्मार्ट रिंग में 40 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं, जिनमें स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, रनिंग, साइकिलिंग और वॉकिंग आदि शामिल हैं। इस रिंग को आप बोट क्रेस्ट ऐप के जरिए कनेक्ट करके ये फीचर्स यूज कर पाएंगे।
5/5Image Source : Boat
देसी कंपनी का दावा है कि इस स्मार्ट रिंग को सिंगल चार्ज में 15 दिनों तक यूज किया जा सकता है। इसे फुल चार्ज होने में कुल 90 मिनट का समय लगता है। इसे USB Type C चार्जिंग डॉक के जरिए चार्ज किया जा सकता है। यही नहीं, यह स्मार्ट रिंग 5ATM वाटरप्रूफ फीचर के साथ आता है, जिसकी वजह से इसे पहनकर आप स्विमिंग भी कर सकते हैं।