चीन का बड़ा कारनामा, बनाया दुनिया का सबसे एडवांस ओपन-वेट AI मॉडल
चीन का बड़ा कारनामा, बनाया दुनिया का सबसे एडवांस ओपन-वेट AI मॉडल
चीन ने एक बार फिर से AI सेक्टर में तहलका मचा दिया है। बीजिंग बेस्ड एआई स्टार्टअप Moonshot ने दुनिया का सबसे बड़ा ओपन-वेट AI मॉडल लॉन्च किया है। यह एआई मॉडल OpenAI और Claude के सबसे एडवांस एआई मॉडल को टक्कर देगा।
Published : Jul 17, 2026 07:39 pm IST, Updated : Jul 17, 2026 07:39 pm IST
1/5Image Source : India TV (Computer Generated)
चीन ने एक बार फिर से AI सेक्टर में तहलका मचा दिया है। बीजिंग बेस्ड एआई स्टार्टअप Moonshot ने दुनिया का सबसे बड़ा ओपन-वेट AI मॉडल लॉन्च किया है। यह एआई मॉडल OpenAI और Claude के सबसे एडवांस एआई मॉडल को टक्कर देगा। इसकी क्षमता एंथ्रोपिक के सबसे बेहतरीन माने जाने वाले Fable के बराबर की है।
2/5Image Source : Kimi/Moonshot
हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब चीन ने एआई की रेस में अमेरिका को चुनौती दी है। चीनी स्टार्टअप लगातार एडवांस सिस्टम लेकर आ रहे हैं। पिछले 14 महीनों में चीन ने एआई मार्केट के 40% हिस्से पर कब्जा कर लिया है। इसकी मुख्य वजह बेहद कम लागत में ज्यादा पावरफुल मॉडल का लॉन्च करना है। चीनी कंपनी Moonshot, Z.ai और MiniMax के कई एआई मॉडल खूब पसंद किए जाते हैं।
3/5Image Source : Moonshot
रिपोर्ट के मुताबिक, Moonshot का यह नया Kimi K3 मॉडल कंपनी का पहला ओपन-वेड मॉडल है। इसे एडवांस रीजनिंग और लंबी कोडिंग के साथ-साथ नॉलेज वर्क के लिए डिजाइन किया गया है। इस एडवांस एआई मॉडल में 1 मिलियन टोकन तक का कॉन्टेस्ट विंडो दिया गया है।
4/5Image Source : Moonshot
बता दें कि एआई मॉडल्स टोकन सिस्टम पर काम करते हैं। इनसे कोई भी काम कराने के लिए आपको टोकन का इस्तेमाल करना पड़ता है। चीनी स्टार्ट-अप का यह एआई मॉडल पिछली जेनरेशन के मॉडल की तुलना में ज्यादा जानकारी प्रोसेस और स्टोर कर सकता है।
5/5Image Source : Moonshot
ओपनवेट एआई मॉडल उन्हें कहा जाता है, जिसपर कोई भी एआई सिस्टम को पूरी तरह से डाउनलोड करके चला सकता है और उसमें बदलाव कर सकता है। इसमें बेस सिस्टम को डाउनलोड करने, चलाने और कस्टमाइज करने की सुविधा मिलती है।