40000 रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 8, Flipkart पर औंधे मुंह गिरी कीमत
40000 रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 8, Flipkart पर औंधे मुंह गिरी कीमत
Google Pixel 8 की कीमत में भारी कटौती की गई है। गूगल का यह फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से 40,000 रुपये तक सस्ते में मिल रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर फोन की खरीद पर बंपर ऑफर दिया जा रहा है।
Published : Nov 13, 2025 02:59 pm IST, Updated : Nov 13, 2025 02:59 pm IST
1/5Image Source : India TV
Google Pixel 8 की कीमत में भारी कटौती की गई है। गूगल का यह फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से 40,000 रुपये तक सस्ते में मिल रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर फोन की खरीद पर बंपर ऑफर दिया जा रहा है। यह 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है।
2/5Image Source : Google
गूगल का यह फोन फ्लिपकार्ट पर 38,499 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह फोन को 35,499 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। गूगल ने इस फोन को 74,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था।
3/5Image Source : Google
Pixel 8 में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो यह फोन 6.2 इंच के FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। गूगल के इस फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। इस फोन में Tensor G3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
4/5Image Source : India TV
Google Pixel 8 के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन रियर कैमरा मिलेगा। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 10.5MP का कैमरा दिया गया है।
5/5Image Source : Google
गूगल का यह फोन AI फीचर से लैस है और लेटेस्ट Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है। इस फोन में कंपनी ने 4,575mAh की बैटरी दी है। इस फोन को चार्ज करने के लिए USB Type C 30W चार्जिंग फीचर मिलता है।