HMD ला रहा 50MP सेल्फी कैमरे वाला फोन, मिलेगी 5000mAh की धांसू बैटरी
HMD ला रहा 50MP सेल्फी कैमरे वाला फोन, मिलेगी 5000mAh की धांसू बैटरी
HMD Vibe 2 जल्द भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। एचएमडी का यह दमदार फोन बाजार में 5000mAh की बड़ी बैटरी क्षमता के साथ दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही इसमें कम कीमत में तगड़े फीचर्स भी मिलने वाले हैं।
Published : May 17, 2025 02:42 pm IST, Updated : May 17, 2025 02:42 pm IST
1/7Image Source : फाइल फोटो
Nokia स्मार्टफोन्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी HMD ने पिछले कुछ सालों में कई फीचर और स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। HMD लगातार बाजार में नए-नए स्मार्टफोन्स ला रही है। अब कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक नया धमाका करने की प्लानिंग में है।
2/7Image Source : फाइल फोटो
HMD इस समय एक ने स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसका नाम HMD Vibe 2 होगा। एचएमडी का यह स्मार्टफोन एक एंट्री लेवल का स्मार्टफोन होगा जो कि अपने पुराने मॉडल्स की तुलना में काफी अपग्रेड होगा। इसमें आपको डीसेंट फीचर्स मिलने वाले हैं।
3/7Image Source : फाइल फोटो
HMD Vibe 2 को लेकर कई सारी लीक्स सामने आ रही हैं। लॉन्च से पहले इसके डिटेल्स भी सामने आने लगे हैं। अगर आप एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो कीमत में सस्ता हो और डेली रूटीन वर्क के साथ साथ मल्टी टास्किंग में लैग फ्री परफॉर्मेंस मिले तो HMD Vibe 2 आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
4/7Image Source : फाइल फोटो
HMD Meme की ओर से HMD Vibe 2 के कई सारे फीचर्स शेयर किए गए हैं। इसके मुताबिक HMD Vibe 2 में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले मिलने वाली है। डिस्प्ले में फुल एचडी रेजोल्यूशन मिलेगा। इसके साथ ही डिस्प्ले में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया ज सकता है। इसमें कंपनी HDR10 का भी सपोर्ट दे सकती है।
5/7Image Source : फाइल फोटो
HMD Vibe 2 के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसके लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ इसमें 8GB की रैम और 256GB की स्टोरेज मिलेगी। यह फोन माइक्रोएसडी कार्ड के साथ आएगा जिससे आप 512GB तक इसकी स्टोरेज को बढ़ा सकेंगे।
6/7Image Source : फाइल फोटो
फोटोग्राफी के लिए HMD Vibe 2 में डुअल कैमरा सेटअप होगा। इसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा जबकि वहीं सेकंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का होगा। इसमें 8GB की रैम और 256GB की स्टोरेज होगी। अच्छी बात यह है कि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा होगा।
7/7Image Source : फाइल फोटो
HMD इस अपकमिंग स्मार्टफोन को 5000mAh की बैटरी क्षमता के साथ लॉन्च करेगा। फास्ट चार्जिंग के लिए इसमें 33W का चार्जर मिलेगा। स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 के साथ लॉन्च होगा। आपको बता दें कि इससे पहले कंपनी ने HMD Vibe को लॉन्च किया था जिसमें 4000mAh की बैटरी दी गई थी।