Infinix का खुशबू देने वाला Note 50s 5G हुआ लॉन्च, जानें इसकी कीमत और फीचर्स
Infinix का खुशबू देने वाला Note 50s 5G हुआ लॉन्च, जानें इसकी कीमत और फीचर्स
स्मार्टफोन मेकर कंपनी इनफिनिक्स की तरफ से भारत में Infinix note 50s 5g स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने मिड रेंज बजट सेगमेंट में लॉन्च किया है। यह इनफिनिक्स का ऐसा स्मार्टफोन है जो खुशबू देता है।
Published : Apr 19, 2025 06:07 pm IST, Updated : Apr 19, 2025 06:07 pm IST
1/7Image Source : फाइल फोटो
अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। भारतीय बाजार में एक बेहद यूनिक स्मार्टफोन दस्तक दे चुका है। यह यूनिक स्मार्टफोन इनफिनिक्स की तरफ से पेश किया गया है जिसका नाम infinix note 50s 5g है।
2/7Image Source : फाइल फोटो
आपको बता दें कि Infinix note 50s 5g एक बेहद यूनिक फीचर के साथ आता है जिससे यह स्मार्टफोन खुशबू देता है। इसके लिए कंपनी की तरफ से इस फोन में Scent-Tech फीचर दिया गया है। इस फीचर के साथ आने वाला यह पहला स्मार्टफोन है।
3/7Image Source : फाइल फोटो
Infinix Note 50s में कंपनी ने 6.78 इंच का फुल एचडी प्लस कर्व्ड डिस्प्ले दिया है जिससे यह स्मार्टफोन काफी स्टाइलिश लगता है। डिस्प्ले को टूटने से बचाने के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है। गेमिंग के दौरान आपको स्मूथ परफॉर्मेंस मिले इसके लिए इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
4/7Image Source : फाइल फोटो
Infinix note 50s 5g को इनफिनिक्स ने 8GB रैम के साथ दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसमें 128GB और 256GB की स्टोरेज ऑप्शन मिलती है। 128GB के लिए आपको 1599 रुपये खर्च करने पड़ेंगे वहीं 256GB के लिए आपको 17,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। Infinix note 50s 5g में Marine Drift Blue, Titanium Grey, और Ruby Red कलर ऑप्शन मिलते हैं।
5/7Image Source : फाइल फोटो
Infinix Note 50s में आपको डेली रूटीन वर्क के साथ साथ मल्टी टास्किंग और गेमिंग जैसे हैवी टास्क में भी धांसू परफॉर्मेंस मिलने वाली है। इसमें कंपनी ने मीडियाटेक का Dimensity 7300 Ultimate चिपसेट इस्तेमाल किया है। इस चिपसेट के साथ आप 90fps में गेमिंग कर सकते हैं।
6/7Image Source : फाइल फोटो
अगर आप फोटोग्राफी करने का शौक रखते हैं तो बता दें कि Infinix note 50s 5g के रियर में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें आपको 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही 2 मेगापिक्सल का सेंकडरी कैमरा भी मिलता है। इस स्मार्टफोन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
7/7Image Source : फाइल फोटो
स्लिम डिजाइन होने के बावजूद भी इस स्मार्टफोन 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसे आप 45W की फास्ट चार्जिंग के साथ चार्ज कर सकते हैं। Infinix note 50s 5g में आपको आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने इस फोन में बाईपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का भी फीचर दिया है।