Infinix Smart 9 HD अगले सप्ताह भारत में होगा लॉन्च, कम दाम में मिलेगा धांसू फोन
Infinix Smart 9 HD अगले सप्ताह भारत में होगा लॉन्च, कम दाम में मिलेगा धांसू फोन
अगर आप एक सस्ता स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। स्मार्टफोन मेकर कंपनी इनफिनिक्स अपने ग्राहकों के लिए एक नया स्मार्टफोन पेश करने जा रही है। इनफिनिक्स का अपकमिंग फोन Infinix Smart 9 HD होगा। यह एक बजट स्मार्टफोन होगा।
Published : Jan 23, 2025 09:32 pm IST, Updated : Jan 23, 2025 09:32 pm IST
1/7Image Source : फाइल फोटो
अगर आप कम दाम में एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। स्मार्टफोन मेकर कंपनी इनफिनिक्स अपने ग्राहकों के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। इनफिनिक्स का नया स्मार्टफोन Smart 9 HD होगा।
2/7Image Source : फाइल फोटो
कंपनी ने Smart 9 HD को पिछले साल दिसंबर के महीने में अफ्रीका में लॉन्च किया था अब कंपनी इसे भारतीय मार्केट में पेश करने की तैयारी कर रही है। यह स्मार्टफोन इनफिनिक्स स्मार्ट 8 एचडी का अपग्रेडेड वर्जन होगा। इस स्मार्टफोन ने 1,50,000 ड्रॉप टेस्ट पास किए हैं। इससे पता चलता है कि यह काफी मजबूत फोन होगा जो ऊंचाई से गिरने पर ही पूरी तरह से सेफ रहेगा।
3/7Image Source : फाइल फोटो
इनफिनिक्स Smart 9 HD को 28 जनवरी 2025 को लॉन्च करेगी। इसे कंपनी इस दिन दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगी। अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए इनफिनिक्स ने ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोवेबसाइट भी लाइव कर दी है। इससे पता चलता है कि आप इसे फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे।
4/7Image Source : फाइल फोटो
इनफिनिक्स Smart 9 HD को ‘Swag SE Solid’ टैगलाइन के साथ टीज कर रही है। फिलहाल कंपनी ने अभी तक इसको लेकर किसी तरह की जानकारी शेयर नहीं की है लेकिन इसको लेकर कई सारी लीक्स सामने आ चुकी हैं। लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन डीटीएस ऑडियो सपोर्ट करने वाले डुअल स्पीकर फीचर के साथ आ सकता है।
5/7Image Source : फाइल फोटो
डेली रूटीन वर्क के साथ साथ मल्टी टास्किंग कामों के लिए इस स्मार्टफोन में Unisoc T606 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को 4GB तक की रैम और 64GB तक की स्टोरेज मिल सकती है। आउट ऑफ द बॉक्स इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 14 का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसमें 6GB तक की वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट मिलता है।
6/7Image Source : फाइल फोटो
Infinix Smart 9 HD में फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल के साथ आ सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसके डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी जा सकती है। डिस्प्ले में 90Hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है।
7/7Image Source : फाइल फोटो
Infinix Smart 9 HD को पॉवर देने के लिए 5000mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट दिया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें जीपीएस, ब्लूटूथ, वाईफाई, ऑडियो जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट से लैस किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को कंपनी मल्टी लेयर ग्लास बैक और कलर मैच्ड फ्रेम के साथ लॉन्च किया जा सकता है।