iPhone 16 से कितना अलग है iPhone 16e? जानें फुल कम्पैरिजन
iPhone 16 से कितना अलग है iPhone 16e? जानें फुल कम्पैरिजन
iPhone 16 Vs iPhone 16e: एप्पल ने आज यानी 19 फरवरी को अपना नया आईफोन लॉन्च कर दिया है। एप्पल का यह आईफोन लेटेस्ट डिजाइन और iOS 18 के साथ आता है। यह पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 16 से कितना अलग है? आइए जानते हैं...
Published : Feb 19, 2025 11:29 pm IST, Updated : Feb 19, 2025 11:29 pm IST
1/6Image Source : FILE
Apple ने सभी को सरप्राइज देते हुए अपनी नई आईफोन सीरीज को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। एप्पल का यह नया आईफोन मॉडल iPhone 16e के नाम से लॉन्च किया गया है। इस फोन के कई फीचर्स iPhone 16 से मिलते हैं। एप्पल का यह आईफोन पहले iPhone SE 4 के नाम से लॉन्च किया जाना था। एप्पल का यह नया आईफोन सितंबर में लॉन्च हो चुके iPhone SE से कितना अलग है, आइए जानते हैं...
2/6Image Source : FILE
iPhone 16 को पिछले साल सितंबर में 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह आईफोन 5 कलर ऑप्शन - अल्ट्रामाइन, ब्लैक, पिंक, टील और व्हाइट में आता है। यह आईफोन तीन स्टोरेज वेरिंट्स- 128GB, 256GB और 512GB में आता है। इसमें 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ डायनैमिक आईलैंड फीचर मिलता है।
3/6Image Source : FILE
iPhone 16 के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें एक 48MP का मेन और 12MP का सेकेंडरी कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा मिलेगा। यह आईफोन लेटेस्ट iOS 18 पर काम करता है, जिसके साथ Apple Intelligence फीचर भी दिया गया है। पिछले साल आए इस आईफोन में कंपनी ने डेडिकेटेड कैप्चर बटन दिया है।
4/6Image Source : FILE
iPhone 16e को भारत में 59,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह फोन भी तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 128GB, 256GB और 512GB में आता है। इस नए आईफोन को ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। यह फोन 6.1 इंच के सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 60Hz और 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें नॉच डिजाइन वाला डिस्प्ले दिया गया है।
5/6Image Source : FILE
यह लेटेस्ट आईफोन एप्पल भी 3nm A18 Bionic चिप के साथ आता है। सितंबर में लॉन्च हुई iPhone 16 में भी यही प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा यह Apple Intelligence फीचर से लैस होगा। एप्पल ने अपने इस लेटेस्ट आईफोन में भी एक्शन बटन दिया है। यह आईफोन USB Type C चार्जिंग फीचर के साथ आा है। इसमें फेसआईडी फीचर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3, NFC, Wi-Fi 6 जैसे फीचर्स मिलते हैं।
6/6Image Source : FILE
Phone 16e के बैक में 48MP का मेन कैमरा मिलता है। यह OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन फीचर के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा मिलता है। इन दोनों फोन के कैमरा और डिस्प्ले फीचर को छोड़ दिया जाए तो इनमें कोई ज्यादा अंतर नहीं है।