iQOO 15 या OnePlus 15? कौन सा एंड्रॉइड फोन है ज्यादा दमदार?
iQOO 15 या OnePlus 15? कौन सा एंड्रॉइड फोन है ज्यादा दमदार?
iQOO 15 vs OnePlus 15: आईकू ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना फ्लैगशिप फोन लॉन्च किया है। यह क्वालकॉम के सबसे लेटेस्ट प्रीमियम प्रोसेसर के साथ आने वाला कंपनी का पहला फोन है। इससे पहले वनप्लस 15 को भी इसी प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च किया जा चुका है।
Published : Nov 28, 2025 06:33 pm IST, Updated : Dec 13, 2025 03:41 pm IST
1/5Image Source : iQOO, OnePlus
iQOO 15 vs OnePlus 15: आईकू ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना फ्लैगशिप फोन लॉन्च किया है। यह क्वालकॉम के सबसे लेटेस्ट प्रीमियम प्रोसेसर के साथ आने वाला कंपनी का पहला फोन है। इससे पहले वनप्लस 15 को भी इसी प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च किया जा चुका है। ये दोनों फोन 72,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किए हैं। इनमें से कौन सा फोन खरीदना आपके लिए फायदेमंद होगा? आइए जानते हैं...
2/5Image Source : iQOO
iQOO 15 में 6.85 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 2K रेजलूशन को सपोर्ट करका है। इस फ्लैगशिप फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस फीचर को सपोर्ट करता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 16GB रैम के साथ 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS पर काम करता है।
3/5Image Source : iQOO
iQOO 15 में 8K वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम मिलेगा, जो फोन को गर्म नहीं होने देगा। साथ ही, यह 7000mAh की दमदार बैटरी और 100W वायर्ड के साथ-साथ 40W वायरलेस चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके अलावा 50MP का टेलीफोटो पेरीस्कोप कैमरा और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है। यह IP68, IP69 वाटर और डस्ट प्रूफ रेटिंग के साथ आता है।
4/5Image Source : OnePlus
OnePlus 15 को 6.78 इंच के बड़े AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। वनप्लस के इस फोन का डिस्प्ले 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट का सपोर्ट मिलेगा। OnePlus 15 में कंपनी ने सबसे तगड़ा Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर यूज किया है। फोन में 16GB रैम के साथ 512GB तक स्टोरेज मिलता है। OnePlus 15 में 7300mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
5/5Image Source : India TV
OnePlus 15 में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो OIS फीचर को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलता है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करता है। इसमें भी IP68, IP69 वाटर और डस्ट प्रूफ रेटिंग मिलती है।