Laptop Safety Tips: अपने कीमती लैपटॉप को ना होंने दे बेकार, ये टिप्स खराब होने से बचाएंगे
Laptop Safety Tips: अपने कीमती लैपटॉप को ना होंने दे बेकार, ये टिप्स खराब होने से बचाएंगे
लैपटॉप काफी काम का और महंगा डिवाइस होता है तो इसके लिए आपको हमेशा कुछ सेफ्टी टिप्स ध्यान रखने चाहिए जिससे कि ये सालों-साल तक ठीक चलता रहे-जानें ऐसे टिप्स यहां
Published : Jan 22, 2026 11:55 pm IST, Updated : Jan 22, 2026 11:55 pm IST
1/5Image Source : Freepik
लैपटॉप की सेफ्टी के लिए आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है जिससे कि आपकों हजारों-लाखों का डिवाइस समय से पहले ही खराब ना हो जाए और आपका लंबे समय तक साथ निभाता रहे।
2/5Image Source : Freepik
लैपटॉप को ज्यादा गर्म नहीं होने देना चाहिए। ऐसा कई बार हो जाता है कि आप तकिये, गोद या कुशन-बिस्तर आदि पर रखकर लैपटॉप चला लेते हैं तो इसके एयर वेंट्स दब जाते हैं और अंदर की गर्म हवा बाहर नहीं निकल पाती है।
3/5Image Source : Freepik
लगातार ओवरहीटिंग से लैपटॉप के ग्राफिक्स चिप से लेक प्रोसेसर खराब होने का डर बना रहता है तो इसे हमेशा सपाट जगह पर रखकर चलाएं और हवा को पास होने का रास्ता दें।
4/5Image Source : Freepik
लैपटॉप के ओरिजनल चार्जर का ही हमेशा इस्तेमाल करना चाहिए जिससे इसके मदरबोर्ड या बैटरी पर किसी तरह का खतरा ना आए। कंपनी की तरफ से आए आपके लैपटॉप के साथ के स्पेसिफिक चार्जर का ही इस्तेमाल करें।
5/5Image Source : Freepik
लैपटॉप के ऊपर किसी तरह का लिक्विड ना गिरने दें वर्ना इसके कीबोर्ड के अंदर जाकर ये पूरे डिवाइस को खराब कर सकता है। ये काफी आम समस्या है जिसके चलते लैपटॉप खराब होते हैं तो आपको भी इससे बचना चाहिए।