नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर? ये किचन अप्लायंसेज आएंगे काम, चलती रहेगी घर की रसोई
नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर? ये किचन अप्लायंसेज आएंगे काम, चलती रहेगी घर की रसोई
ईरान और पूरे मिडिल ईस्ट में चल रहे वॉर की वजह से पूरी दुनिया में ऑयल और गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है। कई देशों में पेट्रोलियम की किल्लत देखने को मिली है।
Published : Mar 16, 2026 06:45 pm IST, Updated : Mar 16, 2026 06:45 pm IST
1/5Image Source : PTI
ईरान और पूरे मिडिल ईस्ट में चल रहे वॉर की वजह से पूरी दुनिया में ऑयल और गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है। कई देशों में पेट्रोलियम की किल्लत देखने को मिली है। भारत में भी LPG सिलेंडर को लेकर ऐसी ही किल्लत देखने को मिली है। सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर की बिक्री को लिमिट कर दिया है। वहीं, घरेलू सिलेंडर के लिए भी बुकिंग के नियम में बदलाव किया है। अगर, आपके घर में भी सिलेंडर खत्म हो गया है, तो आप कुछ किचन अप्लायंसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके घर की रसोई बंद नहीं होगी।
2/5Image Source : Freepik
LPG सिलेंडर की किल्लत की वजह से सबसे ज्यादा Induction Cooktop डिमांड में रहा है। बाजार में भी इंडक्शन चूल्हे आउट ऑफ स्टॉक हो रहे हैं। अगर, आपके पास भी Induction Cooktop है तो LPG सिलेंडर न मिलने पर आप इस पर भी खाना बना सकते हैं। आम तौर पर इंडक्शन कुकटॉप 1,500 रुपये से लेकर 5,000 रुपये की प्राइस रेंज में आसानी से मिल जाते हैं।
3/5Image Source : Freepik
Induction Cooktop के अलावा आप Air Fryer यूज कर सकते हैं। इनमें आप तलने वाले डिश आसानी से बना सकते हैं। Air Fryer की खास बात यह है कि इसमें बनाए जाने वाले डिश में आपको तेल की जरूरत नहीं होगी। बिन तेल के आप कई चीजें फ्राई कर सकते हैं। मार्केट में Air Fryer 2,500 रुपये से लेकर 10,000 रुपये की प्राइस में मिल जाएंगे। ऐसे में आप LPG की किल्लत के बीच एयर फ्रायर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
4/5Image Source : freepik
वैसे तो माइक्रोवेब ओवन का इस्तेमाल खाना को गर्म करने के लिए किया जाता है। LPG की किल्लत के बीच माइक्रोवेब का इस्तेमाल करके खाना भी पका सकते हैं। इसमें आप कई डिशेज बना सकते हैं, जिनमें पास्ता, सब्जी, सूप, चावल आदि शामिल हैं।
5/5Image Source : Freepik
इलेक्ट्रिक राइस कुकर भी LPG की किल्लत के बीच एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें आप चावल पकाने के साथ-साथ पानी गर्म करने, अंडे उबालने आदि के लिए कर सकते हैं। इलेक्ट्रिक राइस कुकर भी आपको 2,500 रुपये से लेकर 7,000 रुपये की प्राइस रेंज में मिल जाएंगे।