Published : Dec 23, 2025 12:05 pm IST, Updated : Dec 23, 2025 12:05 pm IST
1/5Image Source : Motorola
Motorola Edge 70 मोटोरोला कंपनी का लेटेस्ट फोन है जिसे आप आज से Flipkart, Motorola India के ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर खरीद सकते हैं। ये एक मिड रेंज फोन है जिसे मोटोरोला को पसंद करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
2/5Image Source : Motorola
Motorola Edge 70 पैंटोन ब्रॉन्ज ग्रीन, पैंटोन गैजेट ग्रे और पैंटोन लिली पैड रंगों में उपलब्ध है और इसके तीनों ही कलर काफी क्लासी और आकर्षक लग रहे हैं। मोटोरोला एज 70 में 6.7 इंच की स्क्रीन है और इसमें स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिप मिल रही है।
3/5Image Source : Motorola
Motorola Edge 70 की भारत में कीमत 29,999 रुपये होगी और ये इसके 8जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए होगी। इसे केवल इसी रैम और स्टोरेज मॉडल में उतारा गया है। इस पर HDFC और IDFC बैंक की ओर से 1500 रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है।
4/5Image Source : Motorola
Motorola Edge 70 के फ्रंट में 50 मेगापिक्सेल का मुख्य कैमरा और रियर में 50 मेगापिक्सेल के दो लेंस दिए गए हैं। ये फोन एंड्रॉइड 16 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
5/5Image Source : Motorola
इस फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी है और ये बैटरी लाइफ के मामले में मोटोरोला की साख पर पूरी तरह खरा उतरता है। इसको 68 वॉट का फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।