MWC 2025 में पेश हुए ये 5 इनोवेटिव प्रोडक्ट्स, देखें तस्वीरें
MWC 2025 में पेश हुए ये 5 इनोवेटिव प्रोडक्ट्स, देखें तस्वीरें
MWC 2025 में कई कंपनियों ने अपनी इनोवेटिव प्रोडक्ट्स पेश किए हैं। 3 जनवरी से 6 जनवरी तक इस मेगा टेक्नोलॉजी इवेंट का आयोजन किया जाएगा। इवेंट के पहले दिन कई कंपनियों ने अपने इनोवेटिव कॉन्सेप्ट मॉडल उतारे हैं।
Published : Mar 03, 2025 06:09 pm IST, Updated : Mar 03, 2025 06:09 pm IST
1/6Image Source : मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस
MWC यानी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस का आगाज हो गया है। स्पेन की राजधानी बार्सिलोना में आयोजित इस मेगा टेक इवेंट में कई कंपनियों ने अपने फ्यूचिरिस्टिक इनोवेशन को दिखाया है। इस इवेंट में दुनिया का पहला सोलर PC पेश किया गया है। साथ ही, दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन भी MWC 2025 में उतारा गया है। आइए, जानते हैं 3 मार्च से 6 मार्च के बीच चलने वाले MWC में पेश हुए 5 इनोवेटिव प्रोडक्ट्स के बारे में...
2/6Image Source : शाओमी
Xiaomi Buds 5 Pro (Wi-Fi): शाओमी का यह ईयरबड्स वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ आता है। यह दुनिया का पहला ईयरबड्स है, जो ब्लूटूथ नहीं वाई-फाई कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि इसे सिंगल चार्ज में 40 घंटे तक यूज किया जा सकता है। इसे 10 मिनट चार्ज करके 4 घंटे तक गाने सुने जा सकते हैं।
3/6Image Source : FILE
Lenovo Flip AI PC: यह एक कॉन्सेप्ट मॉडल है, जिसमें फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 13 इंच का पैनल दिया गया है, जिसे एक्सपेंड करके 18 इंच का बनाया जा सकता है। इस लैपटॉप को भी मल्टी-टास्किंग के लिए पेश किया गया है। इस लैपटॉप के साथ एक स्मार्ट फोर्स पैड दिया गया है, जो एडवांस टचपैच फंक्शनैलिटी के साथ आता है।
4/6Image Source : टेक्नो
Tecno Spark Slim: टेक्नो ने एप्पल और सैमसंग से पहले दुनिया के सबसे पतले स्मार्टफोन को MWC में पेश किया है। यह कॉन्सेप्ट फोन 5.75mm पतला है। कंपनी इसे दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन बता रही है। इस फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन के बैक में 50MP का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है।
5/6Image Source : इनफिनिक्स
Infinix Solar phone: इनफिनिक्स ने इस मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में सोलर एनर्जी रिवर्सिंग टेक्नोलॉजी वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन शोकेस किया है। इसमें सोलर बैटरी लगी है, जिसकी वजह से इसे धूप में रखने से फोन चार्ज किया जा सकता है। सोलर एनर्जी से इसमें 2W का पावर मिलता है। साथ ही, फोन में हीट मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी का भी यूज किया गया है।
6/6Image Source : लेनोवो
Lenovo Yoga Solar PC: लेनोवो ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में दुनिया का पहला सोलर लैपटॉप शोकेस किया है। इस सोलर लैपटॉप के फ्लिप में 84 सोलर सेल लगे हैं, जिसकी मदद से इसे चार्ज किया जा सकता है। इसमें लगे सभी पैनल ब्रेकेट्स में दिखाई देते हैं और एक-दूसरे के कनेक्ट हैं। इन पैनल की मदद से लैपटॉप की बैटरी चार्ज होती है। कंपनी का दावा है कि 20 मिनट धूप में रखने से लैपटॉप की बैटरी इतनी चार्ज हो जाती है कि आप दो घंटे तक इस पर वीडियो देख सकते हैं।