Nothing Phone (3a) का फर्स्ट लुक आया सामने, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
Nothing Phone (3a) का फर्स्ट लुक आया सामने, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
Nothing Phone (3a) के बारे में कंपनी लगातार नई जानकारियां शेयर कर रही है। नथिंग का यह फोन बेहतर कैमरे के साथ आएगा। इसमें iPhone 16 सीरीज की तरह डेडिकेटेड कैमरा और दमदार प्रोसेसर दिया जा सकता है।
Published : Feb 25, 2025 04:40 pm IST, Updated : Feb 25, 2025 04:40 pm IST
1/6Image Source : FILE
Nothing Phone (3a) को अगले महीने भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। नथिंग के इस मिड बजट फोन का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। कंपनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस फोन का एक अनबॉक्सिंग वीडियो शेयर किया है, जिसमें फोन के बैक पैनल का लुक दिखा है। यह फोन यूनीक कैमरा डिजाइन के साथ आएगा।
2/6Image Source : FILE
Nothing Phone (3a) सीरीज में दो फोन लॉन्च किए जाएंगे, जो पिछले साल लॉन्च हुए Phone (2a) और Phone (2a) Plus के अपग्रेड मॉडल होंगे। इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें दो वर्टिकल अलाइंड कैमरा और एक बड़ा सेंसर मिलेगा। नथिंग की इस सीरीज के कैमरा मॉड्यूल के साथ Glyph लाइटिंग फीचर भी दिया गया है, जो कंपनी के अब तक लॉन्च हुए सभी फोन में देखने को मिलता है।
3/6Image Source : FILE
पिछले दिनों कंपनी ने फोन में कैमरा के लिए डेडिकेटेड बटन दिए जाने की घोषणा की थी। इस स्मार्टफोन में भी iPhone 16 सीरीज की तरह ही डेडिकेटेड कैमरा बटन दिया जाएगा। Nothing Phone (3a) के पहले आ चुके लीक रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आएगा। इसे दो कलर ऑप्शन ब्लैक और व्हाइट में पेश किया जाएगा।
4/6Image Source : FILE
Nothing ने पिछले दिनों अपने आधिकारिक X हैंडल से कंफर्म किया है कि Phone (3a) सीरीज में Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने प्रोसेसर का पूरा नाम कंफर्म नहीं किया है। नथिंग के CEO कार्ल पे ने दावा किया है कि अपकमिंग Phone (3a) सीरीज का प्रोसेसर पिछले साल लॉन्च हुए फोन 2ए प्लस के मुकाबले 72% तेज होगा।
5/6Image Source : FILE
Nothing Phone (3a) सीरीज में कंपनी इस बार 5,000mAh की दमदार बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग फीचर दे सकती है। फोन की कीमत भी 25,000 रुपये की प्राइस रेंज में हो सकती है। यह सीरीज Android 15 पर बेस्ड Nothing OS 3 के साथ लॉन्च होगी।
6/6Image Source : FILE
Nothing Phone (3a) सीरीज में Plus या Pro मॉडल लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज के प्रो मॉडल में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिल सकता है। नथिंग की यह सीरीज भी सिग्नेचर ट्रांसपैरेंट डिजाइन के साथ आएगी। इसके अलावा फोन में कई और छोटे-बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।