Nothing Phone 3a या OnePlus Nord CE 5? 25000 रुपये की बजट में कौन सा फोन है बेस्ट?
Nothing Phone 3a या OnePlus Nord CE 5? 25000 रुपये की बजट में कौन सा फोन है बेस्ट?
Nothing Phone 3a vs OnePlus Nord CE 5: वनप्लस और नथिंग ने इस साल मिड बजट में Nord CE 5 और Phone 3a लॉन्च किया है। ये दोनों फोन एक ही प्राइस रेंज में आते हैं। इन दोनों में से किसे खरीदना फायदेमंद होगा? आइए जानते हैं...
Published : Aug 09, 2025 12:31 pm IST, Updated : Aug 09, 2025 12:31 pm IST
1/5Image Source : Nothing, OnePlus
Nothing Phone 3a vs OnePlus Nord CE 5: वनप्लस ने हाल ही में अपना सस्ता 5G फोन भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। यह फोन 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है। इसके अलावा हाल ही में Nothing Phone 3a को भी 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। एक ही प्राइस वाले इन दोनों फोन में किसे खरीदना फायदेमंद होगा? आइए जानते हैं...
2/5Image Source : India TV
Nothing के इस मिड बजट फोन में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। इस फोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। इस फोन की खरीद पर 1,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिलेगा।
3/5Image Source : OnePlus
OnePlus का यह मिड बजट फोन भी 6.77 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें भी 120Hz हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर मिलेगा, जिसके साथ 12GB रैम और 256GB तक का स्टोरेज मिलता है। फोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। इस फोन की खरीद पर 2250 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा।
4/5Image Source : India TV
Nothing Phone 3a में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 50W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP का मेन, 50MP का सेकेंडरी और 8MP का तीसरा कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन Android 15 पर बेस्ड Nothing OS पर काम करता है।
5/5Image Source : OnePlus
OnePlus Nord CE 5 में 7100mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इस फोन में 80W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। इसके बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50MP का मेन और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा दिया गया है। वनप्लस का यह फोन Android 15 पर बेस्ड OxygenOS पर काम करता है।