OnePlus 10 Pro 5G 256GB हो गया सस्ता, 12GB रैम वाले फोन पर आया 44% का धांसू डिस्काउंट
OnePlus 10 Pro 5G 256GB हो गया सस्ता, 12GB रैम वाले फोन पर आया 44% का धांसू डिस्काउंट
OnePlus 10 Pro 5G के 256GB वेरिएंट को सस्ती कीमत में खरीदने का शानदार मौका है। फ्लिपकार्ट ने इस प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत में बड़ी कटौती की है। इस फोन में आपको शानदार चिपसेट और धांसू कैमरा सेटअप मिलता है।
Published : Feb 01, 2025 11:06 pm IST, Updated : Feb 01, 2025 11:09 pm IST
1/8Image Source : फाइल फोटो
जब भी प्रीमियम स्मार्टफोन्स की बात होती है तो वनप्लस का जिक्र होना लाजमी है। वन प्लस के पास अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स मौजूद हैं। कंपनी के पास सस्ते से लेकर मिडरेंज और महंगे कीमत वाले प्रीमियम फोन्स मौजूद हैं।
2/8Image Source : फाइल फोटो
अगर आप एक नया स्मार्टफोन लेने की तैयारी कर रहे हैं और वनप्लस का फोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट सेल ऑफर में ग्राहकों को वनप्लस के प्रीमियम फोन्स पर धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर दे रही है। आपके पास OnePlus 10 Pro 5G को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका है।
3/8Image Source : फाइल फोटो
अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन तलाश रहे हैं जो कई सालों तक आपको तगड़ी परफॉर्मेंस दे तो आपके लिए OnePlus 10 Pro 5G एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। परफॉर्मेंस के साथ साथ यह स्मार्टफोन आपको DSLR लेवल की धांसू परफॉर्मेंस देने वाला है। इसमें आपको टॉप नॉच चिपसेट के साथ दमदार कैमरा सेटअप मिलता है।
4/8Image Source : फाइल फोटो
फ्लिपकार्ट में OnePlus 10 Pro 5G का 256GB वेरिएंट इस समय 71,999 रुपये पर लिस्ट है लेकिन, इसे आप इससे करीब आधी कीमत पर खरीद सकते है। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस पर 44% का धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर दे रहा है। इस फ्लैट डिस्काउंट के बाद आप इसे सिर्फ 39,690 रुपये की कीमत पर खरीद कर ले जा सकते हैं।
5/8Image Source : फाइल फोटो
OnePlus 10 Pro 5G की खरीदारी पर कंपनी ग्राहकों को बैंक ऑफर्स भी प्रवाइड करा रही है। Flipkart Axis Bank Credit Card पर आपको 5% का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा IDFC बैंक कार्ड पर आप 5% की एक्स्ट्रा बचत भी कर पाएंगे। अगर बजट कम है तो आप इस फोन को सिर्फ 1,396 रुपये की मंथली ईएमआई पर खरीद सकते हैं।
6/8Image Source : फाइल फोटो
OnePlus 10 Pro 5G में एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ बैक में ग्लास डिजाइन मिलता है। यह स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आता है। इसमें कंपनी ने 6.7 इंच का LTPO2 Fluid AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले में 120Hz, HDR10+ और 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें कंपनी ने एंड्रॉयड 12 का सपोर्ट मिलता है।
7/8Image Source : फाइल फोटो
OnePlus 10 Pro 5G में परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया है। इसमें आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 48+8+50MP का ट्रिपल कैमरा सेंसर मिलता है। इसमें आपको लेजर आटोफोकस का फीचर दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
8/8Image Source : फाइल फोटो
OnePlus 10 Pro 5G में कंपनी ने 12GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज दी है। इसमें आपको UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 80W की वॉयर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।