OnePlus 13 Mini जल्द भारत में होगा लॉन्च, छोटे साइज वाला फोन करेगा बड़ा धमाका!
OnePlus 13 Mini जल्द भारत में होगा लॉन्च, छोटे साइज वाला फोन करेगा बड़ा धमाका!
OnePlus 13 सीरीज में दो और फोन OnePlus 13 Mini और OnePlus 13T लॉन्च किए जा सकते हैं। ये दोनों फोन भी हाल में लॉन्च हुए OnePlus 13 जैसे फीचर्स के साथ आ सकते हैं।
Published : Jan 09, 2025 02:18 pm IST, Updated : Jan 09, 2025 02:18 pm IST
1/6Image Source : FILE
OnePlus 13 सीरीज को हाल ही में लॉन्च किया गया है। वनप्लस जल्द ही अपने इस फ्लैगशिप सीरीज में दो और फोन लॉन्च कर सकता है। वनप्लस के ये दोनों फोन OnePlus 13 Mini और OnePlus 13T के नाम से लॉन्च किए जाएंगे। ये दोनों फोन OnePlus 13 जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं। चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक टिप्सटर ने इस बात की जानकारी शेयर की है।
2/6Image Source : FILE
OnePlus 13 Mini में 6.31 इंच का 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा OnePlus 13T में भी OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करेगा। वनप्लस के इन दोनों अपकमिंग फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में 16GB रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है।
3/6Image Source : FILE
वनप्लस के इस मिनी स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50MP का मेन Sony IMX906 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा यह फोन 3X ऑप्टिकल जूम के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा सेटअप मिलेगा। साथ ही, यह फोन 16MP के सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है।
4/6Image Source : FILE
OnePlus 13T में भी लगभग ऐसे ही फीचर्स दिए जा सकते हैं। हालांकि, इसका डिस्प्ले मिनी के मुकाबले बड़ा होगा। वनप्लस के इन दोनों अपकमिंग फोन में भी 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इन दोनों फोन के अलावा वनप्लस की पैरेंट कंपनी Oppo भी अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Find X8 सीरीज में भी एक मिनी फोन लॉन्च किया जा सकता है।
5/6Image Source : FILE
हाल में लॉन्च हुए OnePlus 13 की बात करें तो यह फोन 6.82 इंच के क्वाड HD+ LTPO OLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन के बैक में 50MP के तीन कैमरे दिए गए हैं। साथ ही, यह 32MP सेल्फी कैमरे के साथ आता है।
6/6Image Source : FILE
वहीं, OnePlus 13R में 6.78 इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। यह फोन 16GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन के बैक में 50MP का मेन और 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।