Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. टेक्नोलॉजी
  4. OnePlus 13R के प्रोसेसर की डिटेल कंफर्म, दमदार फीचर्स के साथ जनवरी में होगा लॉन्च

OnePlus 13R के प्रोसेसर की डिटेल कंफर्म, दमदार फीचर्स के साथ जनवरी में होगा लॉन्च

Harshit Harsh Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Dec 20, 2024 10:08 pm IST, Updated : Dec 20, 2024 10:08 pm IST
  • OnePlus 13 सीरीज को अगले साल 7 जनवरी को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में दो फोन OnePlus 13 और OnePlus 13R उतारे जाएंगे। कंपनी ने अपनी इस स्मार्टफोन सीरीज को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर लिस्ट किया है। इस सीरीज के OnePlus 13R को चीन में लॉन्च हुए OnePlus Ace 5 के रीब्रांड वर्जन के तौर पर पेश किया जाएगा। इस फोन के प्रोसेसर की डिटेल कंपनी ने कंफर्म कर दी है।
    Image Source : FILE
    OnePlus 13 सीरीज को अगले साल 7 जनवरी को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में दो फोन OnePlus 13 और OnePlus 13R उतारे जाएंगे। कंपनी ने अपनी इस स्मार्टफोन सीरीज को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर लिस्ट किया है। इस सीरीज के OnePlus 13R को चीन में लॉन्च हुए OnePlus Ace 5 के रीब्रांड वर्जन के तौर पर पेश किया जाएगा। इस फोन के प्रोसेसर की डिटेल कंपनी ने कंफर्म कर दी है।
  • ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर OnePlus 13 सीरीज का माइक्रोसाइट बनाया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, OnePlus 13R में Qualcomm Snapdragon 13R प्रोसेसर मिलेगा। इस साल लॉन्च हुए OnePlus 12 में भी कंपनी ने इसी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड OxygenOS पर काम करेगा। वहीं, OnePlus 13 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलेगा।
    Image Source : FILE
    ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर OnePlus 13 सीरीज का माइक्रोसाइट बनाया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, OnePlus 13R में Qualcomm Snapdragon 13R प्रोसेसर मिलेगा। इस साल लॉन्च हुए OnePlus 12 में भी कंपनी ने इसी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड OxygenOS पर काम करेगा। वहीं, OnePlus 13 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलेगा।
  • OnePlus 13 सीरीज के ये दोनों फोन एक जैसे डिजाइन के साथ आएंगे। पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus 12 सीरीज के अपग्रेड के डिजाइन में ज्यादा बदलाव देखने को मिलेगा। फोन में सर्कुलर रिंग वाला कैमरा डिजाइन मिलेगा। इन दोनों फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा।
    Image Source : FILE
    OnePlus 13 सीरीज के ये दोनों फोन एक जैसे डिजाइन के साथ आएंगे। पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus 12 सीरीज के अपग्रेड के डिजाइन में ज्यादा बदलाव देखने को मिलेगा। फोन में सर्कुलर रिंग वाला कैमरा डिजाइन मिलेगा। इन दोनों फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा।
  • OnePlus 13R को दो कलर ऑप्शन- Astral trail और Nebula Noir में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन 6,000mAh बैटरी के साथ आएगा। कंपनी ने इस साल लॉन्च होने वाले फोन में ग्रीन लाइन की दिक्कत आने पर फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट का ऑफर पेश किया है।
    Image Source : FILE
    OnePlus 13R को दो कलर ऑप्शन- Astral trail और Nebula Noir में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन 6,000mAh बैटरी के साथ आएगा। कंपनी ने इस साल लॉन्च होने वाले फोन में ग्रीन लाइन की दिक्कत आने पर फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट का ऑफर पेश किया है।
  • यह फोन 12GB रैम, Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करेगा। इस फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 1264 x 2780 पिक्सल रेजलूशन को सपोर्ट करेगा। फोन के बैक में 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा वाइड और एक और कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा दिया जाएगा।
    Image Source : FILE
    यह फोन 12GB रैम, Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करेगा। इस फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 1264 x 2780 पिक्सल रेजलूशन को सपोर्ट करेगा। फोन के बैक में 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा वाइड और एक और कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा दिया जाएगा।
  • वहीं, इस सीरीज के OnePlus 13 में 6.82 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करेगा। फोन के बैक में 50MP के तीन कैमरे दिए जाएंगे। यह फोन 6,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जिसके साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जाएगा।
    Image Source : FILE
    वहीं, इस सीरीज के OnePlus 13 में 6.82 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करेगा। फोन के बैक में 50MP के तीन कैमरे दिए जाएंगे। यह फोन 6,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जिसके साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जाएगा।