OnePlus 13R की औंधे मुंह गिरी कीमत, अब तक के सबसे कम प्राइस में लाएं घर
OnePlus 13R की औंधे मुंह गिरी कीमत, अब तक के सबसे कम प्राइस में लाएं घर
OnePlus 13R की कीमत में एक बार फिर से भारी कटौती की गई है। साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ वनप्लस का यह 16GB रैम वाला तगड़ा फोन हजारों रुपये सस्ता मिल रहा है।
Published : Nov 07, 2025 06:50 pm IST, Updated : Nov 07, 2025 06:50 pm IST
1/5Image Source : OnePlus
OnePlus 13R की कीमत में एक बार फिर से भारी कटौती की गई है। साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ वनप्लस का यह 16GB रैम वाला तगड़ा फोन हजारों रुपये सस्ता मिल रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर इस फोन की खरीद पर कई बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट भी दिए जा रहे हैं। OnePlus 13R दो स्टोरेज वेरिएंट 12GB रैम + 256GB और 16GB RAM + 512GB में आता है। यह फोन 44,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था।
2/5Image Source : India TV
प्राइस कट के बाद इसे 42,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 4,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह से वनप्लस के इस तगड़े फोन को 38,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। यह फोन दो कलर ऑप्शन- ब्लैक और सिल्वर में आता है। प्राइस कट के अलावा फोन की खरीद पर 1,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है।
3/5Image Source : OnePlus
वनप्लस का यह फोन 6.78 इंट के 120Hz ProXDR डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 1600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसके प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास GG7i मिलेगा। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करता है।
4/5Image Source : OnePlus
इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगा। फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है।
5/5Image Source : OnePlus
वनप्लस का यह तगड़ा फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP का मेन, 50MP का सेकेंडरी और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन 5G/4G/3G/2G कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ 5.4, NFC जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है।