OnePlus 13s की औंधे मुंह गिरी कीमत, हजारों रुपये सस्ता मिल रहा 12GB रैम वाला फोन
OnePlus 13s की औंधे मुंह गिरी कीमत, हजारों रुपये सस्ता मिल रहा 12GB रैम वाला फोन
OnePlus 13s की कीमत में भारी कटौती की गई है। वनप्लस का यह कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च प्राइस से 5,000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा नो-कॉस्ट EMI और अन्य ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।
Published : Aug 18, 2025 06:46 pm IST, Updated : Aug 18, 2025 06:46 pm IST
1/5Image Source : India TV
OnePlus 13s की कीमत में भारी कटौती की गई है। हाल ही में लॉन्च हुआ वनप्लस का यह कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिलेगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और कंपनी की आधिकारिक स्टोर पर आप इस फ्लैगशिप फोन को सस्ते में खरीद सकते हैं। फोन की खरीद पर इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का लाभ मिल रहा है।
2/5Image Source : India TV
OnePlus 13s की खरीद पर 5,000 रुपये तक बचा सकते हैं। 54,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ फोन 50,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। इस फोन की खरीद पर 3,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट और 2,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिलेगा।
3/5Image Source : India TV
OnePlus 13s दो स्टोरेज वेरिएंट्स - 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में आता है। इस फोन की शुरुआती कीमत 54,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 59,999 रुपये में आता है। इसमें लेटेस्ट फ्लैगशिप Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलेगा।
4/5Image Source : India TV
इस कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन में 6.32 इंच का FHD+ AMOLED ProXDR डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट के साथ 1600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। फोन में 5,850mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है।
5/5Image Source : India TV
OnePlus 13s के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा, 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। फोन का रियर कैमरा 2x ऑप्टिकल जूम और 20x डिजिटल जूम को सपोर्ट कर सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा।