OnePlus 15 की लॉन्च डेट कन्फर्म! Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ होगा पहला स्मार्टफोन, कितनी होगी कीमत?
OnePlus 15 की लॉन्च डेट कन्फर्म! Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ होगा पहला स्मार्टफोन, कितनी होगी कीमत?
OnePlus 15 launch date: टेक लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. लंबे इंतजार के बाद वनप्लस (OnePlus) ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 15 का ऐलान कर दिया है। हाल ही में हवाई (Hawaii) में आयोजित स्नैपड्रैगन समिट 2025 में कंपनी ने खुलासा किया कि वनप्लस 15 दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें Qualcomm का लेटेस्ट स्नैपड्रैग
Published : Sep 30, 2025 01:24 pm IST, Updated : Sep 30, 2025 01:28 pm IST
1/5Image Source : image posted on X by @OnePlusClub
OnePlus 15 launch date: टेक लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. लंबे इंतजार के बाद वनप्लस (OnePlus) ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 15 का ऐलान कर दिया है। हाल ही में हवाई (Hawaii) में आयोजित स्नैपड्रैगन समिट 2025 में कंपनी ने खुलासा किया कि वनप्लस 15 दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें Qualcomm का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर मिलेगा। इस घोषणा के बाद से ही स्मार्टफोन मार्केट में जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है।
2/5Image Source : image posted on X by @OnePlusClub
डिजाइन और डिस्प्ले: कंपनी ने इस बार अपने फोन के डिजाइन में बड़ा बदलाव किया है। वनप्लस 15 में अब सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल की जगह वर्टिकली अलाइंड कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें तीन लेंस होंगे। फोन का बैक पैनल काफी प्रीमियम लुक देता है और इसमें फाइबरग्लास रियर पैनल और एल्यूमिनियम फ्रेम मिलेगा, जिस पर माइक्रो-आर्क ऑक्सिडेशन ट्रीटमेंट किया गया है। यह फ्रेम को 3.4 गुना ज्यादा मजबूत बनाता है। इसके अलावा फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जाएगा, जिससे गेमिंग और मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस बेहद स्मूद होगा।
3/5Image Source : image posted on X by @OnePlusClub
कैमरा और बैटरी: वनप्लस 15 में डिटेलमैक्स इमेज इंजन भी जोड़ा गया है, जिसे कंपनी ने खुद डेवलप किया है। यह इंजन एडवांस्ड एल्गोरिद्म की मदद से बेहद क्लियर और रियलिस्टिक फोटो क्लिक करने का वादा करता है। कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का टेलीफोटो लेंस मिलेगा, जिसमें 3x ऑप्टिकल ज़ूम की सुविधा होगी। बैटरी की बात करें तो फोन में 7300mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी जा सकती है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
4/5Image Source : image posted on X by @OnePlusClub
लॉन्च डेट और कीमत: कंपनी ने कन्फर्म किया है कि वनप्लस 15 का डेब्यू 27 अक्टूबर 2025 को चीन में होगा। इसके बाद फोन का ग्लोबल और भारतीय लॉन्च जनवरी 2026 में होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में इसकी कीमत 70,000 से 75,000 रुपये के बीच हो सकती है।
5/5Image Source : image posted on X by @OnePlusClub
सॉफ्टवेयर और अपडेट्स: यह फोन ऑक्सीजनओएस 16 (Android 16 बेस्ड) पर चलेगा और कंपनी वादा कर रही है कि इसमें 5 साल तक OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।