Published : Nov 13, 2025 09:49 pm IST, Updated : Dec 13, 2025 03:42 pm IST
1/6Image Source : OnePlus
OnePlus 15 आज 13 नवंबर को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है और वनप्लस का यह फ्लैगशिप फोन भारतीय बाजार में दुनिया के सबसे तेज प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है।
2/6Image Source : OnePlus
OnePlus 15 इस बार तीन कलर्स Infinite Black, Ultra Violet और Sand Storm में मिल रहा है और ये तीनों कलर्स काफी आकर्षक लग रहे हैं।
3/6Image Source : OnePlus
ये फोन चार IP रेटिंग्स के साथ आया है IP66, IP68, IP69, IP69K यानी इसे वॉटर जेट,हीटिंग वॉटर जेट और पानी में पूरी तरह डुबाकर भी देखा गया है और इसकी मजबूती काफी दमदार है।
4/6Image Source : OnePlus
इसमें 7300mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है जो वायर्ड और वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। वनप्लस 15 में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा है।
5/6Image Source : OnePlus
स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट से ऑपरेट होने वाला वनप्लस 15 भारत में क्वालकॉम के अब तक के सबसे नए और सबसे तेज चिपसेट वाला पहला फोन है। कंपनी का दावा है कि यह 20 परसेंट बेहतर परफॉर्मेंस और 35 परसेंट बेहतर पावर एफिशिएंसी देने के काबिल है।
6/6Image Source : OnePlus
इसमें प्लस माइंड, गूगल का जेमिनी AI, AI रिकॉर्डर, AI पोर्ट्रेट ग्लो, AI स्कैन और AI प्लेलैब जैसे कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर भी हैं। इसमें 16GB तक LPDDR5X अल्ट्रा+ रैम और 512GB तक UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज भी है।