OnePlus Nord CE 5 की कीमत में भारी कटौती, सस्ता मिलेगा 7100mAh बैटरी वाला फोन
OnePlus Nord CE 5 की कीमत में भारी कटौती, सस्ता मिलेगा 7100mAh बैटरी वाला फोन
OnePlus Nord CE 5 में पहली बार कटौती की गई है। अमेजन पर शुरू हुई सेल में वनप्लस का यह लेटेस्ट फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिलेगा। इसकी खरीद पर बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिलेगा।
Published : Sep 22, 2025 06:56 pm IST, Updated : Sep 22, 2025 06:56 pm IST
1/5Image Source : India TV
OnePlus Nord CE 5 की कीमत में भारी कटौती कर दी गई है। वनप्लस का हाल में लॉन्च हुआ यह बजट फ्रेंडली फोन हजारों रुपये सस्ता हो गया है। यह फोन 7100mAh की दमदार बैटरी, 12GB रैम, 256GB स्टोरेज जैसे तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। अमेजन पर शुरू हुए फेस्टिवल सेल में फोन की खरीद पर बैंक ऑफर्स भी मिलेंगे।
2/5Image Source : India TV
OnePlus Nord CE 5 को कंपनी ने तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में लॉन्च किया है। फोन के शुरुआती वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। इस फोन को तीन कलर ऑप्शन- Nexus Blue, Black Infinity और Marble Mist में खरीदा जा सकता है।
3/5Image Source : India TV
OnePlus Nord CE 5 की खरीद पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ यह फोन 21,499 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। इसके अलावा फोन की खरीद पर नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिलेगा।
4/5Image Source : India TV
इस फोन में 6.77 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट फीचर का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन MediaTek Dimensity 8350 Apex प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलेगा।
5/5Image Source : India TV
OnePlus Nord CE 5 के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलेगा। फोन में 7100mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड OxygenOS पर काम करता है।