Oppo K13 5G भारतीय बाजार में जल्द देगा दस्तक, Flipkart पर लाइव हुई माइक्रोसाइट
Oppo K13 5G भारतीय बाजार में जल्द देगा दस्तक, Flipkart पर लाइव हुई माइक्रोसाइट
अगर आप स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो के फैंस हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। ओप्पो भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। ओप्पो का अपकमिंग फोन Oppo K13 5G होगा। कंपनी इसे मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है।
Published : Apr 10, 2025 02:05 pm IST, Updated : Apr 10, 2025 02:05 pm IST
1/6Image Source : फाइल फोटो
ओप्पो ने भारतीय बाजार में पिछले कुछ समय में कई सारे स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। अब आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दिग्गज कंपनी Oppo अपने करोड़ों फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रही है।
2/6Image Source : फाइल फोटो
ओप्पो की अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज Oppo K13 5G होगी। इस स्मार्टफोन को कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में पेश करने वाली है। इसकी लॉन्चिंग को लेकर कंपनी की तरफ से भी जानकारी शेयर कर दी गई है। ओप्पो ने इस स्मार्टफोन को लिए फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है।
3/6Image Source : फाइल फोटो
Oppo K13 5G को लेकर कई सारी लीक्स सामने आ चुकी हैं जिससे लॉन्च से पहले ही इसके कई सारे फीचर्स का खुलासा हो चुका है। लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन MediaTek के Dimensity 8400 चिपसेट के साथ मार्केट में दस्तक दे सकता है।
4/6Image Source : फाइल फोटो
लीक्स की मानें तो ओप्पो अपने Oppo K13 5G स्मार्टफोन को 24 अप्रैल को लॉन्च करेगा। इसलिए अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको कुछ दिन का इंतजार कर लेना चाहिए। आपके पास मिडरेंज सेगमेंट में एक दमदार स्मार्टफोन मौजूद होगा।
5/6Image Source : फाइल फोटो
अगर आप ऐसे स्मार्टफोन यूजर हैं जो अधिक ओटीटी स्ट्रीमिंग, डेटा ब्राउजिंग या फिर गेमिंग जैसे काम करते हैं तो आपके लिए यह स्मार्टफोन बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। Oppo K13 5G में कंपनी ग्राहकों को 7000mAh की पॉवरबैंक जैसी बड़ी बैटरी देने वाली है।
6/6Image Source : फाइल फोटो
Oppo K13 5G में कंपनी IP68 रेटिंग भी देगी जिससे यह स्मार्टफोन पानी और धूल में भी सुरक्षित रहने वाला है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।