भारत में लॉन्च हुआ Realme 15 Pro का Game of Thrones एडिशन, कीमत सुनकर खुशी से झूम उठेंगे आप!
भारत में लॉन्च हुआ Realme 15 Pro का Game of Thrones एडिशन, कीमत सुनकर खुशी से झूम उठेंगे आप!
अगर आप गेम ऑफ थ्रोन्स के फैन हैं और टेक गैजेट्स में कुछ यूनिक फोन ढूंढ रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं। Realme ने बुधवार को भारत और ग्लोबल मार्केट में अपना Realme 15 Pro 5G Game of Thrones Limited Edition लॉन्च कर दिया है।
Published : Oct 08, 2025 10:37 pm IST, Updated : Oct 08, 2025 10:37 pm IST
1/5Image Source : Official website
अगर आप गेम ऑफ थ्रोन्स (Game of Thrones) के फैन हैं और Realme के स्मार्टफोन्स को पसंद करते हैं, तो यह खबर आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं। Realme ने भारत और ग्लोबल मार्केट्स में अपना Realme 15 Pro 5G Game of Thrones Limited Edition लॉन्च कर दिया है। यह लिमिटेड एडिशन वेरिएंट न केवल फीचर्स के मामले में शानदार है बल्कि इसका डिजाइन आपको सीधे वेस्टरोस की दुनिया में ले जाएगा। यह फोन खास कलेक्टर्स पैकिंग में मिलेगा जिसमें शामिल हैं आयरन थ्रोन फोन स्टैंड, किंग्स हैंड पिन, वेस्टरोस का मिनिएचर रेप्लिका और गेम ऑफ थ्रोन्स ब्रांडेड का स्टिकर्स व पोस्टकार्ड्स। यानी सिर्फ फोन ही नहीं, पूरा बॉक्स ही GOT फैंस के लिए खजाना है।
2/5Image Source : Official website
फोन में ब्लैक-गोल्ड कलर स्कीम दी गई है, जिसमें Dragon Claw बॉर्डर, 3D नैनो-एंग्रेव्ड मोटिफ्स और कैमरा लेंस पर गोल्ड रिंग्स हैं। बैक पैनल पर हाउस टार्गैरियन का सिगिल (तीन सिर वाला ड्रैगन) बनाया गया है। सबसे यूनिक फीचर इसका कलर-चेंजिंग लेदर बैक है. यानी सामान्य रूप से यह काला रहता है, लेकिन 42 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा तापमान पर यह लाल आग जैसी चमक में बदल जाता है।
3/5Image Source : Official website
इस एडिशन में GOT से प्रेरित दो थीम्स 'Ice' और 'Dragonfire' दिए गए हैं, जो फोन के इंटरफेस को ठंडे नीले या जलते लाल रंगों में बदल देती हैं। साथ ही वॉलपेपर्स और आइकन भी सीरीज के किरदारों से प्रेरित हैं।
4/5Image Source : Official website
Realme 15 Pro 5G GOT एडिशन में कई दमदार फीचर्स हैं। 6.8-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले (144Hz रिफ्रेश रेट, 6,500 निट्स ब्राइटनेस), Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, 12GB RAM + 512GB स्टोरेज, 50MP + 50MP रियर कैमरा सेटअप, और 50MP फ्रंट कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और IP66/IP68/IP69 रेटिंग के साथ डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस।
5/5Image Source : Official website
Realme 15 Pro 5G Game of Thrones Limited Edition की कीमत भारत में 44,999 रुपये रखी गई है। हालांकि, कंपनी ने लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को 3000 रुपये की बैंक कार्ड डिस्काउंट सुविधा दी है, जिसके बाद फोन 41,999 रुपये के प्राइस पर खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री Flipkart और देशभर के रिटेल स्टोर्स पर जल्द शुरू होगी।