1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. टेक्नोलॉजी
  4. Redmi ने 12,999 रुपये में लॉन्च किया 'धाकड़' 5G फोन, बारिश में भींगने पर नहीं होगा खराब

Redmi ने 12,999 रुपये में लॉन्च किया 'धाकड़' 5G फोन, बारिश में भींगने पर नहीं होगा खराब

Published : Mar 27, 2026 01:06 pm IST,  Updated : Mar 27, 2026 01:06 pm IST
Redmi ने भारत में एक और सस्ता 5G लॉन्च कर दिया है। शाओमी के सब ब्रांड का यह फोन IP52 रेटेड है यानी पानी में भींगने पर खराब नहीं होगा। रेडमी का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स और तीन कलर ऑप्शन में आता है। फोन की सेल अगले महीने 3 अप्रैल को भारत में शुरू होगी। Redmi 15A 5G के नाम से लॉन्च हुआ यह फोन खास तौर पर बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है।
1/5 Image Source : Redmi India

Redmi 15A 5G को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB, 6GB RAM + 128GB और 4GB RAM + 128GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 16,499 रुपये और 14,499 रुपये में आते हैं। इस फोन को एस ब्लैक, ऑसम ब्लू और पर्पल में खरीद सकते हैं। इसे फ्लिपकार्ट और कंपनी का आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
2/5 Image Source : Redmi India

रेडमी का यह बजट 5G फोन 6.9 इंच के बड़े HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले वेरिएबल रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले मिलेगा। यह फोन Unisoc T8300 5G प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 6GB रैम और 128GB तक स्टोरेज मिलेगा, जिसे 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।
3/5 Image Source : Redmi India

Redmi 15A 5G में 6,300mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 15W वायर्ड और 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए WiFi, Bluetooth, 5G, USB OTG जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी सिंगल चार्ज में दो दिन तक चलती है।
4/5 Image Source : Redmi India
Redmi 15A 5G में 6,300mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 15W वायर्ड और 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए WiFi, Bluetooth, 5G, USB OTG जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी सिंगल चार्ज में दो दिन तक चलती है।
इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 32MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा और LED फ्लैश भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का कैमरा मिलेगा।
5/5 Image Source : Redmi India

Advertisement