200MP कैमरा के साथ लॉन्च होगा Samsung Galaxy S25 Edge, लॉन्च से पहले जान लें इसके फीचर्स
200MP कैमरा के साथ लॉन्च होगा Samsung Galaxy S25 Edge, लॉन्च से पहले जान लें इसके फीचर्स
अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बस कुछ दिन का और इंतजार कर लीजिए। सैमसंग जल्द ही भारतीय बाजार में अपना सबसे पतला और फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Edge को लॉन्च करने वाला है।
Published : May 01, 2025 08:48 am IST, Updated : May 01, 2025 08:48 am IST
1/6Image Source : फाइल फोटो
Samsung Galaxy S25 Edge को लेकर पिछले काफी दिनों से चर्चा चल रही है। नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग करने वाले ग्राहक बेसब्री के साथ इस स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं। यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में जल्द देगा दस्तक देगा।
2/6Image Source : फाइल फोटो
Samsung Galaxy S25 Edge एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। सैमसंग ने इस स्मार्टफोन को पहली बार जनवरी में हुए Galaxy Unpacked में इससे पर्दा उठाया था। इसके बाद MWC 2025 में भी इसकी झलक देखने को मिली थी। अब ऐसी लीक्स सामने आ रही हैं कि कंपनी इसे मई 2025 में लॉन्च कर सकती है।
3/6Image Source : फाइल फोटो
Samsung Galaxy S25 Edge को लेकर कई सारी लीक्स सामने आ चुकी हैं। लीक्स से इसमें मिलने वाले फीचर्स का भी खुलासा हो गया है। यह सैमसंग का अब तक का सबसे पतला फ्लैगशिप सीरीज का स्मार्टफोन हो सकता है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में इसके कैमरा डिटेल्स से जुड़ी जानकारी सामने आई है। लीक्स की मानें तो इस स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
4/6Image Source : फाइल फोटो
Samsung Galaxy S25 Edge उन यूजर्स के लिए भी काफी अच्छा आप्शन होने वाला है जो फोटोग्राफी का शौक रखते हैं। इस स्मार्टफोन के रियर पैनल में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। आपको बता दें कि सेम यही सेंसर कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra में भी दिया है। Galaxy S25 Edge में सैमसंग 2X इन सेंसर जूम का भी सपोर्ट मिल सकता है।
5/6Image Source : फाइल फोटो
Samsung Galaxy S25 Edge की भारतीय बाजार में सीधी टक्कर Apple iPhone 17 Air से होगी। इस स्मार्टफोन में सैमसंग लवर्स को 6.6 इंच की एमोलेड स्क्रीन मिल सकती है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इसे कंपनी सेरेमिक बैक और मेटल फ्रेम के साथ लॉन्च कर सकती है।
6/6Image Source : फाइल फोटो
सैमसंग के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा इसमें 12GB तक की रैम और 512GB तक की बड़ी स्टोरेज दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में 4000mAh तक की बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसमें कंपनी 25W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है।