Published : May 11, 2026 05:12 pm IST, Updated : May 11, 2026 06:55 pm IST
1/5Image Source : India TV
Samsung Galaxy S25 की कीमत में भारी कटौती कर दी गई है। सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर चल रही समर सेल में यह फोन काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। साथ ही, बैंक डिस्काउंट ऑफर भी मिल रहा है।
2/5Image Source : Samsung
सैमसंग ने इस फोन को पिछले साल 74,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 128GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में यह फोन महज 56,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है।
3/5Image Source : Samsung
इस फोन की कीमत में 18,000 रुपये की बड़ी कटौती की गई है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 3,325 रुपये का बैंक ऑफर और 32,700 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में इस फोन को और भी सस्ते में खरीदा जा सकता है।
4/5Image Source : Samsung
Samsung Galaxy S25 में 6.2 इंच का डायनैमिक AMOLED 2x डिस्प्ले मिलता है। फोन के डिस्प्ले में पंच-होल डिजाइन मिलता है। साथ ही, इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। सैमसंग का यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर काम करता है।
5/5Image Source : Samsung
इस फ्लैगशिप फोन में 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरज मिलता है। इसके अलावा 4000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन के बैक में 50MP का मेन, 10MP का सेकेंडरी और 12MP का तीसरा कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का कैमरा मिलेगा।