Nothing Phone 3 से लेकर OnePlus Nord 5 तक, जुलाई में लॉन्च होंगे ये तगड़े फोन
Nothing Phone 3 से लेकर OnePlus Nord 5 तक, जुलाई में लॉन्च होंगे ये तगड़े फोन
अगले महीने Nothing Phone 3, Oppo Reno 14, Samsung Galaxy Z Fold 7 सीरीज जैसे फोन लॉन्च होने वाले हैं। कंपनियों ने इनमें से कई फोन की लॉन्च डेट रिवील कर दी है, जबकि कुछ फोन के लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आए हैं।
Published : Jun 29, 2025 06:00 pm IST, Updated : Jun 29, 2025 06:00 pm IST
1/5Image Source : Sora.ai
जुलाई में कई ब्रांड्स के फोन लॉन्च होने वाले है। Nothing, Samsung, OnePlus, iQOO, Vivo, Oppo, Tenco जैसे ब्रांड्स अपने नए फोन अगले महीने लॉन्च करने वाले हैं। इनमें से कई ब्रांड के फोन की लॉन्च डेट कंपनी ने रिवील कर दी है। वहीं, कुछ फोन की लॉन्च डेट फिलहाल कंफर्म नहीं है। आइए , जानते हैं अगले महीने यानी जुलाई में कौन से फोन लॉन्च होने वाले है?
2/5Image Source : FILE
Nothng Phone 3 को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में 1 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। नथिंग फोन 2 के करीब दो साल के बाद कंपनी इस फोन को लॉन्च कर रही है। फोन के कई फीचर्स कंपनी ने कंफर्म कर दी है। यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप, दमदार बैटरी और फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ आएगा। इसके अलावा 1 जुलाई को Tecno Spark Go 2 भी लॉन्च किया जाएगा।
3/5Image Source : FILE
OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 को 8 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। नॉर्ड सीरीज के ये दोनों फोन पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus Nord 4 और OnePlus Nord CE 4 का अपग्रेड होंगे। कंपनी ने इन दोनों फोन का डिजाइन रिवील कर दिया है। साथ ही, इनके कुछ फीचर्स भी सामने आए हैं। इन दोनों फोन के अलावा Nova 5G AI+ फोन भी 8 जुलाई को भारत में पेश किया जाएगा।
4/5Image Source : FILE
Samsung के अगले फोल्डेबल फोन 9 जुलाई को ग्लोबली पेश किए जाएंगे। सैमसंग गैलेक्सी Z Fold 7 और Galaxy Z Flip को इस दिन पेश किया जाएगा। ये फोल्डेबल फोन बेहतर डिजाइन और कैमरे फीचर दिए जा सकते हैं। इसके अलावा Motorola G96 5G को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है।
5/5Image Source : FILE
Vivo X200 FE को अगले महीने के बीच में लॉन्च किया जा सकता है। वीवो ने हाल ही में इस फोन को वियतनाम में पेश किया है। यह फोन 12GB रैम, 50MP कैमरा समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आएगा। इसके अलावा Oppo Reno 14 सीरीज को भारत में 3 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।