सितंबर में भारत में लॉन्च होंगे ये धाकड़ स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट
सितंबर में भारत में लॉन्च होंगे ये धाकड़ स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट
हर साल की तरह सितंबर में इस साल भी नई iPhone सीरीज समेत कई ब्रांड्स के धाकड़ फोन भारत में लॉन्च होंगे। 9 सितंबर को एप्पल की नई iPhone 18 Pro सीरीज पेश हो सकती है।
Published : Aug 31, 2026 07:26 pm IST, Updated : Aug 31, 2026 07:26 pm IST
1/5Image Source : Apple
हर साल की तरह सितंबर में इस साल भी नई iPhone सीरीज समेत कई ब्रांड्स के धाकड़ फोन भारत में लॉन्च होंगे। 9 सितंबर को एप्पल की नई iPhone 18 Pro सीरीज पेश हो सकती है। इसमें iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को उतारा जाएगा। स्टैंडर्ड iPhone 18 के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। फोन के फीचर्स में कई हार्डवेयर अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।
2/5Image Source : Concept Video
इस साल एप्पल अपना पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च कर सकता है। इस फोन को भी 9 सितंबर को आयोजित होने वाले एप्पल इवेंट में पेश किया जा सकता है। हालांकि, एप्पल की तरफ से iPhone Ultra को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। iPhone Ultra का एक कॉन्सेप्ट वीडियो पिछले दिनों ऑनलाइन सामने आया है।
3/5Image Source : Vivo
Vivo T5 को भारत में 2 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस सीरीज में चार फोन भारतीय बाजार में पहले ही लॉन्च कर चुकी है, जिनमें Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G, Vivo T5x 5G और Vivo T5e शामिल हैं। फोन में 7050mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है। साथ ही, यह 50MP के डुअल कैमरा के साथ आएगा।
4/5Image Source : Poco
Poco X8 Series में कंपनी अपना पहला 10000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च करने वाली है। Poco X8 सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के साथ-साथ Poco X8 Power भी लॉन्च किया जाएगा। यह सीरीज 4 सितंबर को भारत में लॉन्च होगी। Poco X8 में भी 9,000mAh की तगड़ी बैटरी मिल सकती है। ये दोनों फोन 6.83 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ आएंगे। इसके स्टैंडर्ड मॉडल में AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो FHD+ रेजलूशन को सपोर्ट करेगा। वहीं, X8 Power में 1.5K रेजलूशन वाला AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।
5/5Image Source : Redmi
Redmi 17 5G को हाल ही में चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है। अब यह बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। इस फोन में 7,900mAh की बैटरी मिलेगी। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट के साथ-साथ कई फीचर्स आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिए हैं। वहीं, इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर भी लिस्ट किया गया है। इसे मिड बजट रेंज में पेश किया जाएगा। यह फोन 3 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा।