7000 रुपये से कम में लॉन्च हुआ iPhone 16 जैसा दिखने वाला फोन, बिना नेटवर्क के भी होगी कॉलिंग
7000 रुपये से कम में लॉन्च हुआ iPhone 16 जैसा दिखने वाला फोन, बिना नेटवर्क के भी होगी कॉलिंग
Tecno ने भारत में iPhone 16 की तरह दिखने वाला सस्ता फोन लॉन्च कर दिया है। Tecno Spark Go 2 में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इस सस्ते फोन की खास बात यह है कि बिना मोबाइल नेटवर्क के भी आप इससे कॉलिंग कर सकते हैं।
Published : Jun 24, 2025 06:30 pm IST, Updated : Jun 24, 2025 06:30 pm IST
1/5Image Source : FILE
Tecno ने भारत में iPhone 16 की तरह दिखने वाला सस्ता फोन लॉन्च कर दिया है। Tecno Spark Go 2 को भारत में 7,000 रुपये से भी कम कीमत में उतारा गया है। इस फोन की खास बात यह है कि इसमें इमरजेंसी कॉलिंग फीचर मिलता है। इमरजेंसी की स्थिति में बिना मोबाइल नेटवर्क के भी इस फोन से कॉल की जा सकेगी। इस फोन में 5000mAh बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।
2/5Image Source : FILE
Tecno Spark Go 2 भारत में एक ही स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसे 4GB रैम और 64GB में पेश किया गया है। इस फोन की कीमत 6,999 रुपये है। फोन को Ink Black, Veil White, Titanium Grey और Turquoise Green कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। फोन की पहली सेल 1 जुलाई को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जाएगी।
3/5Image Source : FILE
टेक्नो का यह बजट फोन 6.67 इंच के HD+ IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। फोन में डायनैमिक आईलैंड जैसा नोटिफिकेशन पैनल मिलेगा। फोन का बैक iPhone 16 की तरह लगेगा। यह Unisoc T7250 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 4GB रैम और 64GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
4/5Image Source : FILE
इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 13MP का मेन और एक सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन 5000mAh की बैटरी और 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। यह Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है।
5/5Image Source : FILE
Tecno Spark Go 2 में एक खास फीचर दिया गया है, जिसकी वजह से इमरजेंसी के दौरान आप बिना मोबाइल नेटवर्क के भी कॉलिंग कर सकते हैं। फोन में 4G Carrier Aggregation 2.0 और Linkbooming V1.0 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से बिना नेटवर्क के भी कॉलिंग की सुविधा ली जा सकती है।