लॉन्च हुआ कान में Clip की तरह पहनने वाला TWS ईयरबड्स, 55 घंटे तक चलेगी बैटरी
लॉन्च हुआ कान में Clip की तरह पहनने वाला TWS ईयरबड्स, 55 घंटे तक चलेगी बैटरी
देसी ब्रांड Truke ने भारत में Clip की तरह पहनने वाला TWS ईयरबड्स लॉन्च किया है। इस ईयरबड्स को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन, फ्लिपकार्ट के अलावा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Published : Mar 06, 2026 06:52 pm IST, Updated : Mar 06, 2026 06:52 pm IST
1/5Image Source : Truke
देसी ब्रांड Truke ने भारत में Clip की तरह पहनने वाला TWS ईयरबड्स लॉन्च किया है। इस ईयरबड्स को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन, फ्लिपकार्ट के अलावा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसे भारत में दो कलर ऑप्शन- Onyx Blue और Mint Mist में पेश किया गया है।
2/5Image Source : Truke
Truke TruClips को भारत में 1,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस ईयरबड्स को भारत में 6 मार्च यानी आज से खरीदा जा सकेगा। इस ईयरबड्स में ओपन-ईयर डिजाइन मिलता है, जिसकी वजह से आप इसे कान में क्लिप की तरह आसानी से लगा सकते हैं। इस ईयरबड्स के बॉक्स में लेदर वाला प्रीमियम डिजाइन मिलेगा।
3/5Image Source : Truke
TruClips में 24 बिट का स्पेटियल साउंड इंजन दिया गया है। इसमें 12mm का कस्टमाइज्ड टाइटैनियम स्पीकर दिया गया है। इसके अलावा ईयरबड्स में ENC टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से बैकग्राउंड नॉइज को कंट्रोल किया जा सकता है।
4/5Image Source : Truke
इस ईयरबड्स में 40ms की लो लैटेंसी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इस ईयरबड्स को सिंगल चार्ज में 55 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। चार्जिंग केस में USB Type C चार्जिंग फीचर दिया गया है। इसमें फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। साथ ही, TWS के क्लिप बड्स में स्किन फ्रेंडली सिलिकन मिलता है।
5/5Image Source : Truke
कनेक्टिविटी की बात करें तो Truke TruClips में लेटेस्ट ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें ANC यानी एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी दिया गया है। इसके साथ स्मार्टफोन के अलावा टैबलेट, PC और गेमिंग कंसोल आदि को कनेक्ट किया जा सकता है।