Ubon SP-220: कम बजट में Karaoke के लिए 'बेस्ट', लंबी चलेगी बैटरी
Ubon SP-220: कम बजट में Karaoke के लिए 'बेस्ट', लंबी चलेगी बैटरी
ऑडियो डिवाइसेज बनाने वाली देसी कंपनी Ubon ने Karaoke सीरीज में एक और पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर हाल ही में लॉन्च किया है। इस स्पीकर को बजट प्राइस रेंज में पेश किया गया है।
Published : Aug 25, 2026 04:27 pm IST, Updated : Aug 25, 2026 04:27 pm IST
1/5Image Source : Ubon
ऑडियो डिवाइसेज बनाने वाली देसी कंपनी Ubon ने Karaoke सीरीज में एक और पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर हाल ही में लॉन्च किया है। इस स्पीकर को बजट प्राइस रेंज में पेश किया गया है। इसके साथ कंपनी माइक भी दे रही है। इस स्पीकर की कीमत 2,499 रुपये है और कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह 10 घंटे का बैटरी बैकअप देगा।
2/5Image Source : India TV
इस पोर्टेबल स्पीकर के डिजाइन की बात करें तो यह पुराने जमाने के कैसेट प्लेयर या एफएम रेडियो जैसा लगता है। इसके साथ कंपनी ने एक स्ट्रैप दिया है, जिसके सहारे इसे आप टांग सकते हैं। इसका वजन काफी हल्का है, ताकि आप कहीं ट्रिप पर जा रहे हों या आउटिंग कर रहे हों तो इसे कैरी कर सकते हैं।
3/5Image Source : India TV
इस स्पीकर में चार्जिंग के लिए USB Type C पोर्ट लगा है। इसमें USB वाला पैन ड्राइव और मेमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है। स्पीकर के ऊपर में चार बटन्स दिए गए हैं, जिनमें दो बटन वॉल्यूम अप और डाउन करने के लिए है। वहीं, इसके साथ एक प्ले/पाउज बटन मिलता है। वहीं, एक बटन मोड चेंज करने और पावर ऑन या ऑफ करने के लिए दिया गया है।
4/5Image Source : India TV
इस स्पीकर में 2000mAh की बैटरी दी गई है। इसे फुल चार्ज करने में करीब 2 घंटे का समय लगता है। फुल चार्ज होने के बाद इस स्पीकर की बैटरी 8 घंटे तक आराम से चल जाती है। हालांकि, अगर आप ज्यादा बेस या लाउड म्यूजिक में गाना सुनते हैं तो इसकी बैटरी और जल्दी डिस्चार्ज हो सकती है। इसके साथ दिए गए माइक की बैटरी भी काफी लंबी चलती है।
5/5Image Source : India TV
SP-220 Karaoke सीरीज के इस स्पीकर को आप छोटे-मोटे फैमिली गेदरिंग, आउटिंग आदि के लिए यूज कर सकते हैं। इसमें 20W का स्पीकर दिया गया है, जो एक छोटे कमरे में लाउड म्यूजिक प्रोड्यूस कर सकता है। हालांकि, इस स्पीकर में बेस काफी ज्यादा है और इसकी बिल्ड क्वालिटी एवरेज है। इसे और बेहतर किया जा सकता है।