भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ Vivo Y39 5G स्मार्टफोन, कम कीमत में मिलेंगे दमदार फीचर्स
भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ Vivo Y39 5G स्मार्टफोन, कम कीमत में मिलेंगे दमदार फीचर्स
वीवो फैंस के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने अपने फैंस के लिए एक और स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस नए स्मार्टफोन का नाम Vivo Y39 5G है। वीवो ने इस स्मार्टफोन को 6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया है।
Published : Mar 27, 2025 10:14 pm IST, Updated : Mar 27, 2025 10:14 pm IST
1/7Image Source : फाइल फोटो
अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। वीवो ने अपने करोड़ों फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। वीवो के इस लेटेस्ट फोन का नाम Vivo Y39 5G है। वीवो ने इस फोन को बजट सेगमेंट में पेश किया है।
2/7Image Source : फाइल फोटो
अगर आप डेली रूटीन लाइफ वर्क के साथ साथ मल्टी टास्किंग या फिर गेमिंग करने के लिए 15 से 20 हजार रुपये के प्राइस में कोई स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो Vivo Y39 5G एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने बड़ी बैटरी और दमदार कैमरा सेटअप उपलब्ध कराया है।
3/7Image Source : फाइल फोटो
Vivo Y39 5G को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ मार्केट में पेश किया है। बेस वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। अपर वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है वहीं 256GB वाले वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है।
4/7Image Source : फाइल फोटो
Vivo Y39 5G को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। इसमें आपको Lotus Purple और Ocean Blue कलर्स मिलने वाले हैं। अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट, अमेजन और वीवो इंडिया की ई-स्टोर से खरीद सकते हैं। HDFC और ICICI बैंक के कार्ड पर कंपनी ग्राहकों को 1500 रुपये तक का डिस्काउंट भी ऑफर कर रही हैं।
5/7Image Source : फाइल फोटो
Vivo Y39 5G में 6.68 इंच का एलसीडी एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले को स्मूथ रखने के लिए 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इस चिपसेट के साथ आप डेली रूटीन वर्क के साथ-साथ मल्टी टास्किंग कर पाएंगे। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर रन करता है।
6/7Image Source : फाइल फोटो
Vivo Y39 5G में कंपनी दो साल तक के लिए OS अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने वाली है। वीवो ने इस स्मार्टफोन को एक से बढ़कर एक एआई फीचर्स के साथ लैस किया है। इसमें एआई सुपर लिंक, एआई स्क्रीन ट्रांसलेशन, सर्कल टू सर्च, एआई आटो एल्गोरिदम और लाइव टेक्स्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
7/7Image Source : फाइल फोटो
फोटोग्राफी के लिए Vivo Y39 5G में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है जबकि वहीं 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 65000mAh की बैटरी दी गई है जबकि वहीं इसमें 44W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। वीवो ने Vivo Y39 5G में IP64 की रेटिंग भी दी है।