Vivo X200 FE में मिलेगा 50MP का टेलिफोटो लेंस DSLR जैसी होगी फोटो, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Vivo X200 FE में मिलेगा 50MP का टेलिफोटो लेंस DSLR जैसी होगी फोटो, भारत में जल्द होगा लॉन्च
अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। वीवो भारतीय यूजर्स के लिए एक धमाकेदार स्मार्टफोन लाने जा रहा है जो कि Vivo X200 FE होगा। इस स्मार्टफोन में तगड़ा कैमरा सेटअप मिलने वाला है।
Published : Apr 26, 2025 05:38 pm IST, Updated : Apr 26, 2025 05:38 pm IST
1/6Image Source : फाइल फोटो
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में वीवो एक पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रैंड है। बजट सेगमेंट से लेकर मिड रेंज, मिड रेंज फ्लैगशिप और फ्लैगशिप सेगमेंट में कंपनी के फोन्स जमकर पसंद किए जाते हैं। पिछले एक साल में वीवो की तरफ से एक से बढ़कर एक फोन्स लॉन्च किए गए हैं।
2/6Image Source : फाइल फोटो
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में वीवो की तरफ से Vivo X200 Series में Vivo X200 और Vivo X200 Pro को पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। अब कंपनी X200 Series में दो और फोन्स को पेश करने की तैयारी कर रही है। इस सीरीज में कंपनी Vivo X200 Pro Mini और Vivo X200 Ultra को लॉन्च कर सकती है।
3/6Image Source : फाइल फोटो
हाल ही में कुछ ऐसी रिपोर्ट्स भी सामने आई हैं जिससे यह पता चला है कि कंपनी भारतीय बाजार में Vivo X200 Pro Mini को न लॉन्च करके Vivo X200 FE को पेश करेगी। इस बात का खुलासा स्मार्टप्रिक्स की रिपोर्ट में हुआ है।
4/6Image Source : फाइल फोटो
रिपोर्ट की मानें तो वीवो Vivo X200 FE को जून 2025 तक मार्केट में पेश कर सकती है। इसी फोन के साथ भारत में Vivo X200 Ultra की भी एंट्री होगी। लीक्स की मानें तो परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Dimensity 9400e SoC चिपसेट दिया जा सकता है।
5/6Image Source : फाइल फोटो
Vivo X200 FE में कंपनी 6.31 इंच की 1.5k LTPO OLED स्क्रीन दे सकती है। स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए डिस्प्ले पैनल में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। फास्ट चार्जिंग के लिए इस फोन में 90W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
6/6Image Source : फाइल फोटो
अगर आप फोटोग्राफी करने का शौक रखते हैं तो आपको यह फोन पसंद आने वाला है। लीक्स की मानें तो Vivo X200 FE में कंपनी रियर पैनल में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस वाला कैमरा सेटअप दे सकती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।