चांद पर जाकर होटल में बिताना है टाइम? टेक स्टार्टअप की मदद से दूर नहीं ये सपना बस खर्च करिए तो जरा
चांद पर जाकर होटल में बिताना है टाइम? टेक स्टार्टअप की मदद से दूर नहीं ये सपना बस खर्च करिए तो जरा
चांद पर जाने के लिए टेक स्टार्टअप ने तैयारी शुरू कर दी है और बुकिंग भी चालू कर दी है। हालांकि चांद पर टाइम बिताने के लिए आपको जितना खर्च करना पड़ेगा वो आपको बेहद चौंका देगा।
Published : Jan 14, 2026 10:57 pm IST, Updated : Jan 14, 2026 10:57 pm IST
1/5Image Source : Gemini
चांद पर जाकर होटल में समय बिताना है तो आपका ये सपना पूरा हो सकता है क्योंकि कैलिफोर्निया की एक स्टार्टअप कंपनी 2032 तक चांद पर एक होटल बनाने की योजना बना रही है जिससे आप छुट्टियां बुक कर सकेंगे और टाइम बिता सकेंगे। इस टेक स्टार्टअप को एनवीडिया, स्पेसएक्स Y Combinator और डिफेंस टेक फर्म Anduril से जुड़े कई निवेशकों का सपोर्ट मिल रहा है।
2/5Image Source : Unsplash
बर्कले यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट 21 साल के स्काइलर चैन ने गैलेक्टिक रिसोर्स यूटिलाइजेशन स्पेस (GRU) को बनाने के बाद सोमवार को अपनी बुकिंग वेबसाइट लॉन्च कर दी और बुकिंग चालू कर दी। उन्होंने कहा कि रेगुलेटरी अप्रूवल मिलने पर होटल कंस्ट्रक्शन 2029 में शुरू होने की उम्मीद है।
3/5Image Source : Freepik
कंपनी के मुताबिक होटल के शुरुआती कस्टमर्स में ऑउट ऑफ द वर्ल्ड हनीमून एक्सपीरिएंस की तलाश में आए अमीर और साहसी मैरिड कपल जरूर रुचि लेंगे। इसके साथ ही पहले की कमर्शियल अंतरिक्ष यात्राओं में भाग लेने वाले लोग शामिल होंगे।
4/5Image Source : Unsplash
चांद पर समय बिताने के लिए आप अभी बुकिंग कर सकते हैं और 2023 तक ये प्रोजेक्ट अमली जामा पहन सकता है जिसके बाद आप चांद पर जाकर वेकेशन बिताने का सपना पूरा कर सकते हैं।
5/5Image Source : nvidia/x
इसे देखने की इच्छा रखने वाले अंतरिक्ष यात्रियों को आज के समय बुकिंग करने के लिए 10 लाख डॉलर (लगभग 9 करोड़ रुपये) की भारी रकम जमा करनी होगी। इसके अलावा कई रिपोर्ट्स के मुताबिक इस होटल में एक रात रुकने का किराया 4 लाख 10 हजार डॉलर यानी इंडियन करेंसी में लगभग 3.7 करोड़ रुपये होगा। चांद पर जाकर समय बिताना है तो इतना खर्च करने के लिए तैयार रहना होगा।