पुराने फोन में दिखने लगे ये निशान, समझ लें नया Phone लेने का आ गया टाइम
पुराने फोन में दिखने लगे ये निशान, समझ लें नया Phone लेने का आ गया टाइम
अपने पुराने मोबाइल फोन को कब बदल देना चाहिए यह आपका फोन खुद आपको बता देगा। वैसे तो हर महीने कई ब्रांड्स के नए मॉडल लॉन्च होते रहते हैं। इसका मतलब ये नहीं कि आप नए मॉडल को खरीद लें। फोन में जब आपको ये निशान दिखने लगे तो नए फोन को खरीदने में ही समझदारी है।
Published : Jun 04, 2025 10:48 am IST, Updated : Jun 04, 2025 10:48 am IST
1/5Image Source : FILE
स्मार्टफोन आजकल हमारी जरूरत बन गया है। मोबाइल फोन का इस्तेमाल केवल कॉलिंग और मैसेज के लिए नहीं होता है। ये बैंकिंग सर्विस, ऑनलाइन पेमेंट, कैब बुकिंग, फूड ऑर्डर करने से लेकर रोजमर्रा की कई जरूरतों के लिए यूज होता है। अगर, आप लंबे समय से कोई फोन यूज कर रहे हैं तो आपको कब अपना फोन बदल देना चाहिए, यह आपका फोन खुद ही बता देगा। आपको फोन यूज करते समय ये निशान दिखने लगेंगे।
2/5Image Source : FILE
वैसे तो हर महीने कई ब्रांड्स अपने नए मॉडल लॉन्च करते रहते हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आपका फोन पुराना हो गया है। आप नया फोन खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि आपको फोन कितना पुराना है और आपको उसे इस्तेमाल करने में किसी तरह की दिक्कत तो नहीं हो रही है। नया फोन खरीदने से पहले ऐसे कुछ प्वॉइंट्स पर आपको ध्यान देना चाहिए।
3/5Image Source : FILE
सबसे पहले ये चेक करें कि आपके फोन में नए अपडेट्स मिल रहे हैं या नहीं? कई ब्रांड्स 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स ऑफर करते हैं। वहीं, कुछ ब्रांड्स महज 2 साल तक ही अपडेट रिलीज करते हैं। औसतन 4 से 5 साल तक आपको फोन में अपडेट्स मिलते रहते हैं। ऐसे में किसी फोन को 4 से 5 साल तक इस्तेमाल करने के बाद आपको उसे बदल देने की जरूरत होती है। हालांकि,यह पूरी तरह से आपकी जरूरत और इस्तेमाल पर निर्भर करता है कि आप फोन को कब बदलें।
4/5Image Source : FILE
दूसरी चीज ये कि अगर आपका फोन स्लो हो चुका है और इस्तेमाल करते समय बार-बार हैंग हो रहा है तो भी आप अपने फोन को अपग्रेड कर सके हैं। ज्यादातर पुराने फोन टेक्नोलॉजी एडवांसमेंट्स की वजह से इस दिक्कत से जूझते हैं। ऐसे में आप नया फोन लेने के लिए सोच सकते हैं। हालांकि, यह भी आपकी पॉकेट पर निर्भर करेगा कि नया फोन खरीदना है या नहीं।
5/5Image Source : FILE
बैटरी खराब होने या फिर फोन के हार्डवेयर में बार-बार अगर दिक्कत आ रही है तो आपको अपना फोन बदल लेना चाहिए। आम तौर पर फोन के हार्डवेयर में अगर एक बार परेशानी आ जाती है तो फिर उसके बार-बार खराब होने के चांस रहते हैं। ऐसे में हैंडसेट रिप्लेस करना ही बेहतर विकल्प होगा। पुराने फोन में कई ऐप्स का सपोर्ट नहीं मिलता है, जिसकी वजह से फोन हैक होने का खतरा रहता है। ऐसे में समझदारी इसी में है कि आप पुराने फोन को हटा लें।