World Diabetes Day 2024: 1000 रुपये से कम में आते हैं ये 5 ग्लूकोमीटर, झट से चेक करें ब्लड शुगर लेवल
World Diabetes Day 2024: 1000 रुपये से कम में आते हैं ये 5 ग्लूकोमीटर, झट से चेक करें ब्लड शुगर लेवल
World Diabetes Day 2024 top 5 glucometer under Rs 1000 to check blood Sugar level in your body: अगर, आप भी अपने शरीर में ब्लड शुगर का लेवल रेगुलर मापना चाहते हैं तो आप 1000 रुपये से कम कीमत वाले ये 5 ग्लूकोमीटर डिवाइस खरीद सकते हैं।
Published : Nov 14, 2024 01:54 pm IST, Updated : Nov 14, 2024 01:54 pm IST
1/7Image Source : FILE
World Diabetes Day 2024: आज वर्ल्ड डायबिटीज डे है, जिसे खास तौर पर सर फ्रेडरिक बेंटिंग्स के जन्मदिवस के तौर पर मनाया जाता है। सर फ्रेडरिक ग्रांट कनाडा के नोबेल प्राइज विनर हैं, जिन्हें इंसुलिन के खोज के लिए यह लोकप्रिय अवॉर्ड दिया गया था। इंसुलिन का डायबिटिज कंट्रोल करने में अहम योगदान है। इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन हर साल 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस के तौर पर मनाता है।
2/7Image Source : FILE
डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है, जिसकी चपेट में आज 35 साल के युवा भी हैं। इससे बचने के लिए आपको अपनी दिनचर्या और खान-पान की आदतों को सुधारना होता है। अगर, आप भी अपने शरीर में ब्लड शुगर का लेवल रेगुलर मापना चाहते हैं तो आप 1000 रुपये से कम कीमत वाले ये 5 ग्लूकोमीटर डिवाइस खरीद सकते हैं।
3/7Image Source : FILE
Accu-Chek Active Blood Glucose Glucometer: यह ग्लूकोमीटर भी बड़े LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें आप ब्लड शुगर लेवल की रीडिंग आसानी से देख सकते हैं। इस मशीन की कीमत 1,055 रुपये है। कंपनी इसके किट के साथ 10 स्ट्रिप्स फ्री में ऑफर कर रही है। कंपनी का दावा है कि यह ग्लूकोमीटर सटीक रिपोर्ट प्रदान करता है। इसकी लॉन्ग सेल्फ लाइफ और आप इसमें प्री और पोस्ट मील रिडींग्स को मार्क भी कर सकते हैं।
4/7Image Source : FILE
OneTouch Select Plus Simple glucometer: इस ग्लूकोमीटर के साथ भी कंपनी 10 फ्री स्ट्रिप्स ऑफर करती है। इसकी कीमत 875 रुपये है और इसके साथ मिलने वाले किट में स्ट्रिप्स के साथ एक लैंसिंग डिवाइस मिलता है। इसमें रीडिंग देखने के लिए बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो ब्लड शुगर लेवल की रीडिंग प्रदान करता है। इस डिवाइस में भी आप प्री और पोस्ट मील के बाद ली गई रिडींग को मार्क कर सकते हैं, ताकि पिछली रीडिंग्स को आसानी से कंपेयर कर सके। यह एक ईजी-टू-यूज डिवाइस है, जिसे आप आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
5/7Image Source : FILE
BeatO CURV Sugar Test Machine: इस ग्लूकोमीटर की कीमत 710 रुपये है और इसके किट के साथ 50 लेंसेट्स और 50 स्ट्रिप्स मिलता है। इस डिवाइस को आप अपने स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें USB Type C कनेक्टर दिया गया है, जिसके जरिए आप ब्लड शुगर की रीडिंग को फोन के डिस्प्ले पर देख सकते हैं।
6/7Image Source : FILE
Control D Blood Glucose Monitor: इस ग्लूकोमीटर की कीमत 539 रुपये है और कंपनी इसके साथ 50 स्ट्रिप्स ऑफर करती है। इसके फीचर्स की बात करें तो यह भी एक ईजी-टू-यूज डिवाइस है, जिसका इस्तेमाल आप डेली ब्लड शुगर लेवल चेक करने के लिए कर सकते हैं। इसमें भी आपको मेमोरी कैपेसिटी मिलती है, जिसके जरिए आप पहले की रीडिंग्स को कंपेयर कर सकते हैं। यह आपके डेली ब्लड शुगर लेवल को मेनटेन करने में मदद करता है।
7/7Image Source : FILE
Dr.Morepen GlucoOne BG 03: यह ग्लूकोमीटर बड़े डिस्प्ले के साथ आता है, जिसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल की रीडिंग पढ़ने में यूजर को किसी तरह की दिक्कत नहीं आती है। इस ग्लूकोमीटर की कीमत 459 रुपये है और इसके साथ कंपनी ब्लड सैंपल लेने के लिए 25 स्ट्रिप्स फ्री में ऑफर कर रही है। इस डिवाइस में मेमोरी स्टोरेज भी दी गई है, जिसकी वजह से आप पहले टेस्ट किए गए रिपोर्ट्स को भी चेक कर सकते हैं और करेंड रीडिंग के साथ कंपेयर कर सकते हैं।