1939 रुपये EMI में घर लाएं Xiaomi का स्टाइलिश Civi स्मार्टफोन, मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट
1939 रुपये EMI में घर लाएं Xiaomi का स्टाइलिश Civi स्मार्टफोन, मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट
Xiaomi 14 Civi को अब तक के सबसे कम प्राइस में खरीदा जा सकता है। शाओमी का यह फ्लैगशिप फोन Summer सेल में भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। साथ ही, फोन की खरीद पर कई और ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
Published : Apr 08, 2025 06:47 pm IST, Updated : Apr 08, 2025 06:47 pm IST
1/6Image Source : FILE
Xiaomi 14 Civi की कीमत में बड़ा प्राइस कट किया गया है। शाओमी की Summer Sale में इस फ्लैगशिप फोन पर भारी डिस्काउंट ऑफर किया गया है। पिछले साल लॉन्च हुए शाओमी के इस फोन में दमदार कैमरा, बैटरी, प्रोसेसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
2/6Image Source : FILE
Xiaomi की वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर यह सेल 8 अप्रैल से लेकर 10 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी। 3 दिनों तक चलने वाले इस सेल में शाओमी और रेडमी के कई प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट मिलेगा। शाओमी का यह फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिलेगा।
3/6Image Source : FILE
Xiaomi 14 Civi को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में लॉन्च किया गया था। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट 47,999 रुपये की कीमत में मिल रहा था। इसे दो कलर ऑप्शन- ब्लू और ब्लैक में खरीदा जा सकता है।
4/6Image Source : FILE
इस सेल में फोन को 38,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन की खरीद पर EMI ऑफर भी दिया जा रहा है। अमेजन पर यह फोन 1,939 रुपये की शुरुआती EMI में खरीदा जा सकता है। Summer सेल में शाओमी के इस फोन पर 4,000 रुपये बचाए जा सकते हैं।
5/6Image Source : FILE
Xiaomi का यह फ्लैगशिप फोन 6.55 इंच के 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस फीचर को सपोर्ट करता है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर, 12GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।
6/6Image Source : FILE
यह स्मार्टफोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में 50MP का टेलीफोटो और 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा दिया गया है। इसमें 4,700mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा।