आधी कीमत में मिलेगा Xiaomi का डुअल सेल्फी कैमरा वाला प्रीमियम फोन, Amazon पर डील हुई रिवील
आधी कीमत में मिलेगा Xiaomi का डुअल सेल्फी कैमरा वाला प्रीमियम फोन, Amazon पर डील हुई रिवील
Xiaomi ने अपने 32MP + 32MP के डुअल सेल्फी कैमरा वाले प्रीमियम फोन की डील रिवील कर दी है। शाओमी का यह फोन 12GB रैम, 512GB स्टोरेज जैसे तगड़े फीचर्स के साथ आता है। अमेजन पर शुरू होने वाले सेल में यह आधी कीमत में मिलेगा।
Published : Sep 16, 2025 02:44 pm IST, Updated : Sep 16, 2025 02:45 pm IST
1/5Image Source : xiaomi
Amazon पर 23 सितंबर से शुरू होने वाली Great Indian Festival Sale की डील्स रिवील हो गई है। शाओमी के 12GB रैम वाले प्रीमियम फोन को आधी कीमत में खरीदा जा सकेगा। अमेजन पर शुरू होने वाले आगामी सेल में यह फोन 49% डिस्काउंट में मिलेगा।
2/5Image Source : xiaomi
Xiaomi 14 Civi को 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर लाया जा सकेगा। चीनी कंपनी का यह फोन 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में आता है। इस फोन को 54,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। फोन की कीमत में 50% तक कटौती की गई है। इसके अलावा इस फोन की खरीद पर 1,250 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है।
3/5Image Source : xiaomi
शाओमी के इस फोन में 6.55 इंच का क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 1.5K है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक की है और यह 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। इसमें डॉल्वी विजन, HDR10+ जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
4/5Image Source : xiaomi
Xiaomi 14 Civi में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 12GB रैम के साथ 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 4700mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग फीचर का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन डुअल 5G सिम कार्ड सपोर्ट के साथ आता है और Android 14 पर बेस्ड HyperOS पर काम करता है।
5/5Image Source : xiaomi
Xiaomi 14 Civi के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 12MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। यह फोन डुअल सेल्फी कैमरा के साथ आता है। इसमें 32MP का मेन और 32MP का सेकेंडरी सेल्फी कैमरा मिलेगा।