Published : May 19, 2026 07:27 pm IST, Updated : May 19, 2026 07:27 pm IST
1/5Image Source : Xiaomi
Xiaomi 17T Pro और Xiaomi 17T अगले सप्ताह ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने वाले हैं। शाओमी के फ्लैगशिप फोन हाल ही में कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुए हैं, जहां फोन के फीचर्स रिवील हुए हैं। इसके अलावा इन फोन की कीमत भी अब ऑनलाइन सामने आ गई है। Xiaomi 17T सीरीज को अगले सप्ताह 28 मई को ग्लोबली पेश किया जाएगा। भारत में इसकी कीमत कितनी होगी आइए जानते हैं...
2/5Image Source : Xiaomi
रूस के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Wildberries ने शाओमी के अपकमिंग फ्लैगशिप फोन की कीमत रिवील कर दी है। लिस्टिंग के मुताबिक, Xiaomi 17T Pro की शुरुआती कीमत RUB 65,651 यानी लगभग 89,000 रुपये होगी। यह फोन 12GB RAM + 512GB स्टोरेज में आएगा। यूरोप में इसे EUR 999 यानी लगभग 1,11,000 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है।
3/5Image Source : Xiaomi
वहीं, Xiaomi 17T की कीमत RUB 56,506 यानी लगभग 76,000 रुपये होगी। इसे 12GB RAM + 256GB स्टोरेज में लॉन्च किया जाएगा। इसके 12GB RAM + 512GB वाले वेरिएंट की कीमत RUB 60,967 यानी लगभग 82,000 रुपये होगी। पहले आई लीक के मुताबिक, Xiaomi 17T की कीमत EUR 749 यानी लगभग 83,000 रुपये हो सकती है।
4/5Image Source : Xiaomi
Xiaomi 17T Pro में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इस फोन में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसेर, 12GB रैम जैसे फीचर्स मिलेंगे। यह फोन 50MP + 50MP + 12MP कैमरे के साथ आएगा। सेल्फी के लिए फोन में 50MP का कैमरा मिलेगा। यह 7,000mAh की बैटरी के साथ वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
5/5Image Source : Xiaomi
Xiaomi 17T में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इस फोन में MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसेर, 12GB रैम जैसे फीचर्स मिलेंगे। यह फोन 50MP + 12MP कैमरे के साथ आएगा। सेल्फी के लिए फोन में 32MP का कैमरा मिलेगा। यह 6,500mAh की बैटरी के साथ वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।