बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित अन्य आरोपियों को लेकर एनसीबी की टीम कोर्ट के लिए रवाना हो चुकी है। आज इन सभी को पेश किया जाएगा और ये फैसला होगा कि इन्हें जमानत मिलेगी या फिर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
आर्यन खान के अलावा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट, नूपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर और गोमित चोपड़ा के तौर पर हुई है।
आर्यन खान के खिलाफ एनडीपीएस कानून की धारा 27 (किसी भी मादक पदार्थ का सेवन करने के लिए सज़ा), 8सी (मादक पदार्थ का उत्पादन, निर्माण, रखना, बेचना या खरीदना) एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एनसीबी के अधिकारियों ने मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज़ जहाज पर छापेमारी के बाद आर्यन और सात अन्य को हिरासत में लिया था।
एनसीबी के गिरफ्तारी मेमो के मुताबिक, छापे के बाद 13 ग्राम कोकीन, पांच ग्राम एमडी (मेफोड्रोन), 21 ग्राम चरस और एक्स्टेसी एवं 1.33 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं।