'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कार्तिक गोयनका की बहन कीर्ति का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस मोहेना कुमारी सिंह को उनके पांच अन्य परिवार के सदस्यों के साथ कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मोहेना को ऋषिकेश के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मोहेना के अलावा उनके पति सुयश रावत, उनके ससुर व उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और उनकी सास कोविड-19 संक्रमण की चपेट में आए हैं।
मोहेना ने बताया कि उनकी सास को सबसे पहले बुखार हुआ और फिर सभी को ये इन्फेक्शन फैल गया। मोहेना ने कहा- "सबसे पहले, उनका टेस्ट निगेटिव आया था, इसलिए सभी को आराम था, यही कारण है कि हमने उसके बाद कुछ नहीं किया। फिर हमने देखा कि बुखार कम नहीं हो रहा था। हम सभी का परीक्षण किया गया। हमारे परिवार के कुछ सदस्य कोरोना पॉजिटिव थे जिन्हें कोई लक्षण ही नहीं थे। "
मंगलवार को मोहेना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर अपनी व्यथा शेयर की है। मोहेना ने लिखा, "सो नहीं पा रही हूं, घर पर ये शुरुआती दिन हम सभी के लिए काफी मुश्किल भरे हो गए हैं, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए, लेकिन मैं दुआ करती हूं कि यह वक्त जल्द ही गुजर जाए। हम ठीक हैं। हमारे पास शिकायत करने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि कई ऐसे लोग भी हैं, जो हमसे कहीं अधिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं।"
मोहेना ने आगे लिखा, "लेकिन मैं आप सभी को आपके भेजे गए संदेशों, दुआओं और प्यार के चलते आपका शुक्रिया अदा करती हूं। यह हममें उम्मीद को बनाए रखता है। हम दिल से आप सभी के प्रति बेहद आभारी हैं। धन्यवाद।"
मोहेना कुमारी सिंह ने पिछले साल सुयश रावत से शादी की उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जो फैन्स को खूब पसंद आईं।
मोहेना के ससुर उत्तराखंड के कैबिनेट मिनिस्टर हैं, मोहेना ने पीएम मोदी के साथ भी तस्वीर शेयर की है।
मोहेना को सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कीर्ति के किरदार से पहचान मिली। शो में वो कार्तिक गोयनका की बहन के रोल में थीं।
मोहेना एक्ट्रेस होने के साथ बेहतरीन डांसर भी हैं। वो डांस रियलिटी शो का हिस्सा भी रह चुकी हैं।
हम उम्मीद करते हैं जल्द ही मोहेना कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो जाएंगी।
परिवार के साथ मोहेना कुमारी सिंह